रतलाम में जुआरियों पर पुलिस की कार्रवाई: 14 जुआरियों को रस्सी से बांधकर निकाला जुलूस, फिर किया कोर्ट में पेश (देखिए वीडियो)

​रतलाम, 15 नवंबर ( News SSR )। माणक चौक थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने अवैध रूप से जुआ खेल रहे 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार शाम उनका जुलूस निकाला। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया है। सभी आरोपियों को रस्सी से बांधकर माणक चौक थाने से गणेश देवी चौराहे तक पैदल ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें पुलिस वाहन में बिठाकर न्यायालय में पेश किया गया। जुलूस के दौरान पकड़े गए आरोपी अपना मुंह छुपाते हुए नजर आए।

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, माणक चौक थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तरुण कोटवानी के घर पर अवैध रूप से जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

​गठित टीम ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बरगुंडा के पास स्थित तरुण कोटवानी के घर पर दबिश दी। मौके से पुलिस ने जुआ खेल रहे 14 लोगों को रंगे हाथों धर दबोचा। ​पुलिस ने मौके से आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नकदी कुल 2,04,240 और सामग्री ​ताश के पत्ते 12 पैकेट जब्त की है।

​जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज
​पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी 14 आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करने और कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से पुलिस ने आरोपियों को रस्सी से बांधकर सड़क पर जुलूस निकाला और बाद में कोर्ट में पेश किया।

More From Author

कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories