रतलाम में बढ़ती गर्मी से निपटने के लिए 10 हजार पौधारोपण का प्रस्ताव, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप और कलेक्टर को सौंपा पत्र, महत्वपूर्ण सुझाव देकर सुनियोजित हरित अभियान की मांग

रतलाम, 20 अप्रैल।( News SSR ) शहर में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी की चुनौती से निपटने के लिए बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाने की मांग उठी है। पूर्व महापौर एवं भाजपा संगठन जिला प्रभारी (इंदौर ग्रामीण) शैलेंद्र डागा ने कैबिनेट मंत्री एवं रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप और कलेक्टर को इस संबंध में विस्तृत सुझाव पत्र सौंपा है।

पत्र में श्री डागा द्वारा बताया गया कि रतलाम पिछले कुछ वर्षों से प्रदेश एवं देश के सबसे गर्म शहरों में शामिल हो रहा है। इस वर्ष भी तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। बढ़ती गर्मी, प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए इसे गंभीर पर्यावरणीय संकट बताया गया है।

10 हजार पौधारोपण का प्रस्ताव पत्र में सुझाव दिया गया है कि शहर में और आसपास बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान की जरूरत है। प्रारंभिक चरण में कम से कम 10 हजार पौधों का रोपण कर उन्हें संरक्षित करते हुए वृक्ष के रूप में विकसित किया जाए। जिससे न केवल तापमान में कमी आएगी बल्की पर्यावरण में भी सुधार होगा।

इन प्रमुख स्थानों पर हो पौधारोपण

श्री डागा ने शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में फोरलेन मार्गों, प्रमुख सड़कों, शासकीय भूमि एवं ग्राम पंचायत क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए पौधारोपण का प्रस्ताव रखा गया है। इनमें 80 फीट रोड, हनुमान ताल, बरबड़ रोड, सेजावता-बंजली बायपास, जावरा फाटक से सेजावता फोरलेन, महू रोड बस स्टैंड से खाचरोद फंटा मार्ग, रविदास चौक से करमदी चौराहा, त्रिवेणी मथुरी-करमदी मार्ग, रिंग रोड, बिबड़ोद रोड, गंगासागर कॉलोनी, अमृत सागर से सागोद रोड सहित हाईवे एवं शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्र के मार्ग पर सड़क किनारे शामिल हैं।श्री डागा द्वारा इन स्थानों का चयन इसलिए भी उपयुक्त बताया गया है क्योंकि हाल ही में बनने के कारण निकट भविष्य में इनके चौड़ीकरण की संभावना नहीं है, जिससे पौधों का संरक्षण संभव होगा।समयबद्ध अभियान चलाने पर जोरश्री डागा आगामी दो माह में विशेष अभियान चलाकर वर्षा ऋतु के पहले पौधारोपण करने का सुझाव दिया गया है, ताकि पौधों के जीवित रहने की संभावना अधिक रहे।एक पौधा–एक जिम्मेदारी” मॉडल का सुझावप्रत्येक पौधे की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड, सिंचाई और निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ “एक पौधा–एक जिम्मेदारी” मॉडल अपनाने की बात कही गई है। इसके तहत नागरिकों, विद्यार्थियों और सामाजिक संस्थाओं को जोड़ा जाए।जनभागीदारी से बने जनआंदोलनश्री डागा द्वारा नगर निगम, नगर परिषद और ग्राम पंचायतों के सहयोग से इस अभियान को जनआंदोलन का रूप देने तथा स्कूल, कॉलेज और व्यापारिक संगठनों को जोड़ने की मांग की गई है।स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाने पर जोरऐसे पौधों का चयन करने की बात कही गई है जो स्थानीय जलवायु के अनुकूल, छायादार और पर्यावरणीय दृष्टि से अधिक उपयोगी हों।भाजपा नेता शैलेंद्र डागा ने पत्र में उल्लेख किया है कि बड़े स्तर पर पौधारोपण से तापमान में कमी, वायु गुणवत्ता में सुधार, जल संरक्षण और शहर को हरित व सुंदर बनाने में मदद मिलेगी।उन्होंने मंत्री श्री काश्यप और कलेक्टर से अनुरोध किया है कि इस विषय को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों को निर्देशित कर शीघ्र कार्ययोजना बनाकर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि रतलाम को हरित और संतुलित पर्यावरण वाला शहर बनाया जा सके। उक्त जानकारी पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने दी।

More From Author

अक्षय तृतीया पर ग्राहकों ने डी.पी.ज्वेलर्स से समृद्धि का किया हर्षपूर्ण स्वागत।

अखिल भारतीय शूटिंगबाल स्पर्धा के फाइनल में नाना चोगले पंजाब एवं इश्तियाक मालेगांव क्रमशः विजेता उपविजेता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories