रतलाम में ‘NEET से पहले NEET’ का सफल आयोजन — 550 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग।

रतलाम के शास्त्री नगर स्थित अभ्यास कॅरियर इंस्टिट्यूट में 29 अप्रैल को ‘NEET से पहले NEET’ परीक्षा का भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन किया गया। इस परीक्षा में 550 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी तैयारी को वास्तविक परीक्षा जैसे माहौल में परखा।
परीक्षा का संचालन पूरी तरह NEET के पैटर्न के अनुसार किया गया, जिसमें ड्रेस कोड, एडमिट कार्ड, एंट्री प्रक्रिया और समय-प्रबंधन का विशेष ध्यान रखा गया। विद्यार्थियों को दोपहर 12:30 PM से 1:30 PM तक एंट्री दी गई और ठीक 2:00 बजे परीक्षा प्रारंभ होकर शाम 5:00 बजे समाप्त हुई।
एंट्री के समय विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड और आधार कार्ड का मिलान किया गया। साथ ही पासपोर्ट साइज फोटो, पोस्टकार्ड साइज फोटो एवं फिंगरप्रिंट जैसी आवश्यक प्रक्रियाओं को अनिवार्य किया गया। परीक्षा के दौरान क्या ले जाना है और क्या नहीं — इसकी विस्तृत जानकारी भी विद्यार्थियों को दी गई, जिससे वे असली NEET परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।
परीक्षा के बाद OMR शीट जमा करवाकर विद्यार्थियों को 3 मई को होने वाली NEET परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। उन्हें बताया गया कि परीक्षा के दौरान घबराने या पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि शांत और आत्मविश्वास के साथ पेपर हल करें।
अभ्यास कॅरियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर एवं पूरी टीम ने विद्यार्थियों को मोटिवेट करते हुए कहा कि “जितना अधिक आप रिलैक्स रहेंगे, उतना बेहतर प्रदर्शन करेंगे।” साथ ही ड्रेस कोड (सिंपल शर्ट, बिना फुल स्लीव, बिना जींस, बिना बेल्ट), साधारण चप्पल पहनने, और किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को साथ न ले जाने की हिदायत दी गई।
विद्यार्थियों को यह भी सलाह दी गई कि वे परीक्षा के दिन हल्का भोजन करें, समय से पहले सेंटर पहुंचे और अपने सभी जरूरी दस्तावेज (एडमिट कार्ड, ओरिजिनल आधार कार्ड/मार्कशीट) साथ रखें।
यह आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें वास्तविक परीक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार करने में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

More From Author

रतलाम विकास प्राधिकरण में नियुक्तियां: मनोहर पोरवाल बने अध्यक्ष, गोविंद काकानी और प्रवीण सोनी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories