
कस्तूरबा नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा, नेताओं ने राजीव गांधी के योगदान को किया याद

रतलाम, 21 मई 2026। ( News SSR ) भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को कस्तूरबा नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम की शुरुआत शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा द्वारा राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके पश्चात उपस्थित कांग्रेसजनों ने भी पुष्प अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया।सभा को संबोधित करते हुए पारस सकलेचा, यास्मीन शेरानी,रानी देवदा, आशा रावत, प्रदीप राठौड, रामचंद्र धाकड़, विजय उपाध्याय, शांतु गवली ने राजीव गांधी के जीवन एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। शहर अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार क्रांति को गति देने के साथ-साथ युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके दूरदर्शी नेतृत्व के कारण भारत तकनीकी विकास और आधुनिकता के नए युग में प्रवेश कर सका।
राजीव गांधी के विचार आज भी देश को प्रगतिशील दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने के लिए जो कार्य किए, वे सदैव स्मरणीय रहेंगे।इस अवसर पर अमर सिंह शेखावत,सलीम बागवान, मेहमुद शेरानी, सोनू व्यास, रमेश पोरवाल, हरविंदर सिंह, हसमतुल्लाह खान, इक्का बैलूत, पीयूष बाफना,एस आर बैरागी, राजनाथ यादव, किशन लाल गोसर, वीरेंद्र प्रताप सिंह, भंवर लाल शर्मा, राजकुमार लाला, साकिर खान, राधा प्रजापत, इकरार चौधरी,हेमंत नेका, रोहित मीणा,आरिफा कछवाया सहित उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के आदर्शों पर चलने तथा सामाजिक सद्भाव, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया। साथ ही उनके बलिदान को याद करते हुए आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट रहने का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम का संचालन बसंत पंड्या ने किया एवं आभार प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप राठौर ने माना।
