राज्यसभा चुनाव निरस्त होने पर आक्रोश: NSUI ने फूंका चुनाव आयोग का पुतला, भाजपा कार्यालय में घुसने की कोशिश, पुलिस से झड़प

रतलाम, 16 जून(​ News SSR )। ​मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव निरस्त होने के विरोध में मंगलवार को शहर में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने डालूमोदी बाजार चौराहे पर नारेबाजी करते हुए चुनाव आयोग का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प भी हुई। प्रदर्शन के चलते करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा, जिससे पुलिस को व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

​तय रणनीति के तहत एनएसयूआई जिला अध्यक्ष निलेश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता डालूमोदी बाजार चौराहे पर एकत्रित हुए और चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं ने जैसे ही पुतले में आग लगाई, मौके पर पहले से तैनात नगर निगम की फायर ब्रिगेड ने पानी का छिड़काव कर पुतले को पूरी तरह जलने से रोक दिया। जिससे कांग्रेस के नेता सहित पुलिसकर्मी पूरी तरह भीग गए।

​बैरिकेड्स तोड़ने का प्रयास, पुलिस से धक्का-मुक्की
​पुतला पूरी तरह न जल पाने से गुस्साए कार्यकर्ता डालूमोदी बाजार चौराहे से आगे बढ़े और पास ही स्थित भाजपा जिला कार्यालय में घुसने की कोशिश करने लगे। माहौल गर्माता देख नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) सत्येंद्र घनघोरिया, माणक चौक थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान और स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद हो गए।

​पुलिस ने भाजपा कार्यालय की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरिकेड्स लगाकर कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान उग्र कार्यकर्ताओं और पुलिस बल के बीच तीखी बहस और हल्की झड़प (धक्का-मुक्की) भी हुई।
​भाजपा दफ्तर पर जुटे पदाधिकारी

​एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय के घेराव और भीतर घुसने के प्रयास की खबर मिलते ही शहर भाजपा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी तुरंत जिला कार्यालय पहुंच गए थे। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी के कारण प्रदर्शनकारी बैरिकेहैड्स पार नहीं कर सके। करीब आधे घंटे तक चले इस हंगामे और प्रदर्शन के कारण चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रही, जिसे पुलिस ने बाद में बहाल कराया।

पुतला दहन के दौरान जिला शहर अध्यक्ष शांति लाल वर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, यास्मीन शेरानी, बसंत पंड्या , शाकिर हुसैन, इक्का बेलुत, शैलेन्द्र सिंह अठाना,जिला अध्यक्ष नितेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री आयुष सिंह राठौड़, सय्यद बूसत अली, सोहेल काजी, हिम्मत जैतवार सहित एनएसयूआई के पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More From Author

धार्मिक आस्था का अनूठा कीर्तिमान: बिना पैसों के 62 दिन में 13,757 किमी की ऐतिहासिक यात्रा कर रतलाम लौटे राजेंद्र शर्मा​18 राज्यों और 2 देशों की यात्रा कर रचा इतिहास; फव्वारा चौक पर हुआ भव्य स्वागत, निकाली गई रैली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories