रेलवे फेडरेशन, रेल प्रशासन से समस्याओं को लेकर वार्तालाप का रेलवे बोर्ड ने पत्र जारी किया।

इन्दु सिन्हा महिला समिति की कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत।

रतलाम।( News SSR ) पेंशनरों के लिए बनी स्टैंडिंग कमिटी आंफ वॉलंटरी एजेंसी(SCOVA) ने डिपार्मेंट आफ पेंशनर्स वेलफेयर से यह मांग की थी की जितनी संख्या में कार्यरत केंद्रीय कर्मचारी है उससे अधिक संख्या में केंद्रीय पेंशनर कार्यरत है जिनकी समस्याओं को लेकर सभी विभागों एवं मंत्रालय द्वारा अलग से बैठक की जानी चाहिए। इस बात को लेकर रेलवे बोर्ड ने पत्र जारी कर भारतीय रेलवे के सभी महाप्रबंधक एवं प्रोडक्शन यूनिट के इंचार्ज को रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन से उनकी समस्याओं को लेकर अनौपचारिक बैठक आयोजित करने के आदेश जारी किए।

पश्चिम रेलवे चर्चगेट मुंबई के सहायक कार्मिक अधिकारी किरण बनकर ने पत्र जारी कर मंडल रेल प्रबंधक को रेलवे बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने का पत्र जारी किया है जिससे अब हम पेंशनरों , पारिवारिक पेंशनरों की समस्याओं को लेकर मंडल स्तर पर अनौपचारिक बैठक कर समस्या का समाधान करेंगे चाहे वह भुगतान संबंधी हो स्वास्थ्य संबंधी हो या अन्य कोई समस्या हो हम चर्चा कर सकेंगे ।

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री कामरेड शिवगोपाल मिश्रा ने ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन का गठन कर हमें बहुत बड़ी उपलब्धि दी है कि अब हम चर्चा कर सकेंगे। उपरोक्त जानकारी एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष प्रकाश व्यास ने दो बत्ती स्थित एक निजी होटल में ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर फेडरेशन की बैठक के दौरान संबोधित करते हुए पेंशनर्स को अवगत कराया।वरिष्ठ सलाहकार कॉ आई एल पुरोहित ने आठवां वेतन आयोग कि अब तक की कार्रवाई से अवगत कराया। कामरेड पचौरी ने कहा कि ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं ऑल इंडिया पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन का वार्षिक अधिवेशन विजयवाड़ा में दो और तीन दिसंबर को आयोजित होगा। कार्यक्रम को वरिष्ठ सलाहकार विजय प्रकाश दुबे ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर साहित्यकार लेखक इंन्दु सिन्हा ने अपनी कहानी संग्रह डिजिटल युग का डोकरा तथा उन दिनों प्रेम की पुस्तक पदाधिकारी को भेंट की। कार्यक्रम के दौरान पूर्व डायरेक्टर एवं सेवा निवृत मुख्य कार्यालय अधीक्षक श्रीमती इन्दु सिन्हा को फेडरेशन की महिला समिति का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त दीपक जिंदल, चंद्रकांत गंन्धे, रविंद्र, श्रीमती इन्दु सिन्हा का केसरिया दुपट्टे ,माला एवं पेंशनर्स मेडल प्रदान कर फेडरेशन की सदस्यता प्रदान की। इस अवसर पर श्रीमती प्रेमलता जैन, मनोरमा गहलोत, माया शर्मा, सीता वर्मा, अल्का खोढ़,अर्चना शर्मा, सविता खंडारे, रमा श्रीवास, कल्पना शर्मा, संतोष कुमार सोनी, अंकित रहमान, एम ए खान, दिलीप गोयल, यू एल जायसवाल ,सुधीरकांत दुबे, वीरेंद्रसिंह यादव, वीरेंद्रसिंह कुशवाह, कैलाशनाथ शर्मा, एम एल मेहर, दुर्गाप्रसाद मिश्रा ,लाखन राव आदि उपस्थित रहे।

More From Author

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय पृथ्वीपुर में किया गया वृक्षारोपण

रेलवे फेडरेशन ने मंडल रेल प्रबंधक को वार्तालाप का पत्र सोपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories