लेनदेन के विवाद में फरार स्थाई वारंटी व पूर्व भाजपा नेता शाहिद कुरैशी गिरफ्तार

रतलाम, 23 जून ( News SSR )। लेनदेन के पुराने विवाद मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी व पूर्व भाजपा नेता शाहिद कुरैशी को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया है। मंगलवार को सैलाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी शाहिद कुरैशी को रतलाम से गिरफ्तार किया और उसे अपने साथ सैलाना ले गई।

प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, शाहिद कुरैशी पूर्व में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री के पद पर कार्यरत थे। सितंबर 2022 में उन पर पैसों के लेनदेन में गड़बड़ी, अनावश्यक विवाद करने और मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप लगे थे। इन आरोपों के कारण पार्टी और संगठन की छवि खराब हो रही थी, जिसे देखते हुए तत्कालीन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनसूर जमादार ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा से चर्चा कर उनके निर्देशानुसार शाहिद कुरैशी को पद से निष्कासित कर दिया था।

स्थाई वारंटी था आरोपी
तीन लाख रुपए के चेक बाउंस मामलों में न्यायालय में पेश न होने और लंबे समय से फरार रहने के कारण शाहिद कुरैशी के खिलाफ कोर्ट से स्थाई वारंट जारी किया गया था। सैलाना पुलिस काफी समय से इसकी तलाश में थी, जिसे आज रतलाम में घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

More From Author

राष्ट्रीय सब जूनियर किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रतलाम के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन दो खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक, चार खिलाड़ियों ने किया जिले का नाम रोशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories