लेबड़-नयागांव फोरलेन पर सुरक्षा के लिए 2.50 करोड़ स्वीकृत, अनुपूरक बजट में मिली सौगात।

जावरा। 22 जुलाई ( News SSR )जावरा विधानसभा क्षेत्र के लेबड़-नयागांव फोरलेन हाईवे पर ब्लैक स्पॉट पर हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अनुपूरक बजट में 2.50 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय लंबे समय से इस राजमार्ग की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे। उन्होंने विधानसभा में मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह से ब्लैक स्पॉट पर नियंत्रण के लिए कार्ययोजना बनाने का आग्रह किया था। उनके प्रयासों का परिणाम है कि बीते माह मुख्य बजट में ग्राम माननखेड़ा में ब्लैक स्पॉट सुधार के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। अब अनुपूरक बजट में भीमाखेड़ी फाटक चौराहे और अरनिया फंटे पर दीर्घकालिक सुधार के कार्य किए जाएंगे।
इस राशि से सड़क का चौड़ीकरण, दुर्घटना पॉइंट में सुधार और विद्युतीकरण जैसे काम होंगे, जिससे राहगीरों को राहत मिलेगी।
राशि स्वीकृत होने पर विधायक डॉ. पांडेय ने मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है।

More From Author

ढोढर-सुजापुर में बालिका छात्रावास बनेगा, 5 साल में शिक्षा के लिए 80 करोड़ से अधिक स्वीकृत

रतलाम एवं जावरा में छह दिवसीय चरणबद्ध प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *