
रतलाम। ( News SSR )नगर निगम द्वारा 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित 10 दिवसीय श्री कालिका माता नवरात्री मेले के सातवें दिन बीती रात विपिन सचदेवा ने निगम के सांस्कृतिक मंच से एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रोताओं मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की शुरूआत पर्वत सिंह राठौर द्वारा श्री गणेश वंदना ओर माता जी के भजन से की फिर गायिका अल्फिया ने माता जी का भजन मन ले के आया माता रानी के भवन में गया। गायक ललित ने रफ़ी साहब का गीत बड़ी दूर से आए हैं प्यार का तोहफा ले है गया।
इसके बाद मुंबई से आए प्लेबैक सिंगर विपिन सचदेवा ने भजन रामजी की निकली सवारी, हनुमान चालीसा, काल के पंजे से माता बचाओ जय माँ अष्ट भवानी जैसे कई भजनों की प्रस्तुति दी वहीं श्रोताओं फरमाईष पर जुनून फिल्म का गीत चलते चलते हसीं वादियों में, बेटा फिल्म का डुएट गीत तू मेरी में तेरा दुनियां से क्या लेना, सनम बेवफा का गीत, बे इरादा नज़र मिल गई ओर कुछ रफ़ी साहब के गीत सुनाए
कार्यक्रम का संचालन अल्फिया ने किया व पर्वत सिंह राठौर ने किशोर कुमार के गीत चलते चलते मेरे ये गीत याद रखना की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम का समापन किया।
प्रारंभ में विपिन सचदेवा व साथी कलाकारों का स्वागत महापौर प्रहलाद पटेल, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष निलेष गांधी, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी दिलीप गांधी, पार्षद रणजीत टांक, एल्डरमेन मंगल लोढ़ा, राकेश मिश्रा, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी आदि ने श्री कालिका माता के चित्र का प्रतीक चिन्ह भेंट कर व माला पहनाकर किया।