
रतलाम।( News SSR )श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज सांस्कृतिक मंच महिला युवा समिति द्वारा 80 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में बीसी ग्रुप सदस्यों द्वारा अमृत सागर हनुमान बाग में विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित कर प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया ।कार्यक्रम के संयोजक एवं सांस्कृतिकत मंच के अध्यक्ष कमल नयन व्यास ने बताया कि सदस्यों की चेयर रेस, बॉल थ्रो, एवं सर पर पानी का गिलास लेकर चलने की रेस स्पर्धा आयोजित की गई। आकर्षक एवं प्रतियोगी स्पर्धा में पुरुष महिला एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाज की वरिष्ठजन एवं समाजसेवी श्रीमती जया ओमप्रकाश व्यास एवं अखिल श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश व्यास रहे। चेयर रेस विजेता कुसुम विशाल व्यास, बांल थ्रो प्रतियोगिता में राखी अवनीश ओझा एवं सर पर पानी गिलास रैस प्रतियोगिता में प्रकाश सोनिया व्यास को पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष के कमल नयन व्यास द्वारा इस अवसर पर सभी को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किये गयें।। इस अवसर पर सांस्कृतिक मंच के कार्यकारी अध्यक्ष स्मिथ ओझा सचिव अंकित दवे विधि सलाहकार विपिन मोना त्रिवेदी, चेतन व्यास, सुरेश चंद्र व्यास, तन्मय व्यास, रितिका ओझा, राखी मनोज दशोत्तर, विपुल कोटिया, भूपेंद्र अरुणेश व्यास, महेश ओझा, प्रतीक ओझा ,सविता कोटिया, किरण ओझा, शेला ओझा, दिव्या ओझा, प्रवेश कोटिया, विशाल कुसुम व्यास, आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन मनोज दशोत्तर ने किया।