संत रविदास जी की 650वीं जन्मजयंती पर रिंगनोद में निकली सामाजिक समरसता यात्रा

रतलाम 26 अगस्त 2026 (News SSR)हमारे देश की पहचान सामाजिक समरसता से है। वर्षो से वसुधैव कुटुम्बकम के पथ पर ही हम चल रहे है। उक्त विचार विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय ने ग्राम रिंगनोद में सन्त शिरोमणि रविदास जी 650 वी जन्मजयंती के अवसर निकाली जा रही सामाजिक समरसता यात्रा का स्वागत कर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये।

विधायक डॉ पांडेय ने कहा कि संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने से ही समाज और राष्ट्र का विकास हो पायेगा।
यह यात्रा जावरा विधानसभा क्षेत्र में ग्राम आलमपुर ठिकरिया से प्रवेश कर सैदपुर, चौकी होते हुए ग्राम रिंगनोद पहुची। ग्राम रिंगनोद में विधायक डॉ पांडेय ने यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने सन्त रविदास जी के चित्र एवं कलश का पूजन कर माल्यार्पण किया।