हादसा: रतलाम में कुएं में डूबने से दो मासूम की मौत, नहाते समय फिसला था पैर

​रतलाम, 20 जुलाई ( News SSR )। ज़िले के रावटी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहाँ खेत पर बने कुएं में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा नहाते समय पैर फिसलने के कारण हुआ।

​मिली जानकारी के अनुसार, बीते दिन रविवार को रावटी थाना क्षेत्र के ग्राम मोरटुका में रहने वाले मोहन भांभर की 12 वर्षीय बेटी सपना और भूरा डामर की 8 वर्षीय बेटा सोनू अपने खेत पर गए हुए थे। इस दौरान दोनों खेत पर बने कुएं में नहाने लगे। नहाते वक्त अचानक पैर फिसलने के कारण दोनों गहरे पानी में जा गिरे और डूब गए।

​पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
​हादसे की सूचना मिलते ही रावटी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों के शवों को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज पहुँचाया। ​घटना के बाद से ही गाँव और मासूमों के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की कानूनी कार्रवाई और जाँच शुरू कर दी है।

More From Author

बड़वड़ हनुमान मंदिर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरणके समन्वय से 48 वें मूक-बधिर सदस्यों के लिए मिलन समारोह आयोजन किया।

लापरवाही से कार चलाते हुए चालक ने किया 6 वर्षीय बच्ची को घायल ,सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories