रतलाम। 4,5,6 दिसंबर को मान्यता के चुनाव होने जा रहे हैं इसको लेकर वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन एवं ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के कार्यवाहक अध्यक्ष जे आर भोसले एक दिवसीय दौरे पर कल अवंतिका एक्सप्रेस से सुबह 5.50 पर रतलाम आ रहे हैं। रतलाम पहुंचने के पश्चात सुबह 8 बजे डीजल शेड पर आमसभा को संबोधित करेंगे। उसके पश्चात मंडल एक प्रबंधक कार्यालय में दोपहर 12.30 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे। महामंत्री की अगवानी पर सभी पदाधिकारी के द्वारा स्वागत किया जाएगा। वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ के अलावा मंडल के अन्य पदाधिकारी भी सभा को संबोधित करेंगे।
- Home
- Uncategorized
- यूनियन के महामंत्री भोंसले करेंगे आम सभा
Posted in
Uncategorized
यूनियन के महामंत्री भोंसले करेंगे आम सभा
You May Also Like
More From Author