संभाग आयुक्त संजय गुप्ता ने शासकीय आईटीआई का निरीक्षण किया

रतलाम। संभाग आयुक्त संजय गुप्ता ने मंगलवार को रतलाम भ्रमण के दौरान आईटीआई रतलाम में स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। टर्नर ट्रेंड की मशीनों पर कार्य कर रहे प्रशिक्षणार्थियों से बात की एवं कन्वेंशनल मशीनों के स्थान पर सीएनसी मशीनों को मंगवाने, पुराने वर्कशॉप के रेनोवेशन के प्रस्ताव तैयार कर भिजवाने के निर्देश दिए। सीएनसी मशीनों को चलाने के लिए एक्सपर्ट की व्यवस्था के निर्देश दिए। कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा संस्था में वर्ष भर संचालित की जा रही गतिविधियों की जानकारी संभागायुक्त को दी गई। विजिट के दौरान सीईओ श्रंगार श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम, प्राचार्य यू.पी. अहिरवार ने संस्था की जानकारी दी।
संभागायुक्त संजय गुप्ता ने सैलाना में निर्माणाधीन सीएम राइस स्कूल भवन का निरीक्षण किया
रतलाम। रतलाम भ्रमण पर आए उज्जैन संभाग आयुक्त श्री संजय गुप्ता ने मंगलवार को सैलाना में निर्मित किए जा रहे सीएम राइस स्कूल भवन निर्माण का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर राजेश बाथम, सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर शालिनी श्रीवास्तव, उपायुक्त राजस्व रंजीत कुमार आदि उपस्थित थे।
संभाग आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी पीआईयू के कार्यपालन यंत्री हरित को निर्देशित किया कि स्कूल भवन की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए, निर्माण में कोई गड़बड़ी नहीं हो। बताया गया कि भवन निर्माण आगामी मार्च में पूरा हो जाएगा। संभागायुक्त द्वारा स्कूल भवन के समीप स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए भी निर्देशित किया, संपूर्ण परिसर में बारीकी से निरीक्षण किया।

More From Author

बाल विवाह रोकथाम एवं दहेज प्रथा मुक्त भारत हेतु जागरूकता रथ को दी हरी झंडी

रॉयल कॉलेज खेल महोत्सव के दूसरे दिन छात्राओं के लिये आयोजित हुई खेल प्रतियोगिताएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *