पुलिस किराएदारों का भौतिक सत्यापन करेगी, मकान मालिकों के लिए भी किराएदारों की जानकारी देना अनिवार्य रहेगा

रतलाम। जिले में अगले कुछ दिनों तक किराएदारों के वेरिफिकेशन का अभियान चलाया जाएगा। पुलिस किराएदारों का भौतिक सत्यापन करेगी। मकान मालिकों के लिए भी किराएदारों की जानकारी देना अनिवार्य रहेगा। रतलाम पुलिस द्वारा ग्राम एवं नगर सुरक्षा समितियों को भी फिर से एक्टिव किया जा रहा है।
अपराधों पर नियंत्रण, आपराधिक तत्वों की धरपकड़ और कानून व्यवस्था में कसावट के लिए एसपी अमित कुमार द्वारा लगातार कार्य किए जा रहे हैं। अब एसपी अमित कुमार के निर्देश पर पूरे जिले में किराएदारों के वेरिफिकेशन का अभियान शुरू किया जा रहा है।
मकान मालिक को देना होगी जानकारी
मकान मालिकों के लिए किराएदारों की जानकारी संबंधित थाने पर देना अनिवार्य है। इन निर्देशों का पुलिस अब सख्ती से पालन करवाएगी। पूरे जिले में मकान मालिकों को अपने किरायेदारों की जानकारी थाने पर देना होगी। पुलिस के पास जो जानकारी एकत्रित होगी उसका भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा। इसके अलावा भी थाना पुलिस अपने स्तर पर किराएदारों के रूप में रह रहे लोगों का वेरिफिकेशन करेगी।
एसपी अमित कुमार ने निर्देश जारी कर कहा है कि थाना पुलिस प्रतिदिन एक निर्धारित समय पर अपने क्षेत्र में किराएदारों का भौतिक सत्यापन करेगी।
अवांछित तत्व को पकडऩे में मिलेगी मदद
कई बार अवांछित तत्व या बाहर से अपराध कर आने वाले लोग शहर या गांव में किराएदार के रूप में छुप कर रहने लगते हैं। किरायेदारों के वेरिफिकेशन के अभियान से ऐसे तत्वों की धरपकड़ में मदद मिलेगी।
ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति भी होगी एक्टिव
लंबे समय बाद रतलाम पुलिस एक बार फिर से ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति को भी एक्टिव करने जा रही है। पूर्व में सुरक्षा समिति के सदस्यों का समय- समय पर कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं बड़े आयोजनों में व्यवस्था बनाने के लिए सहयोग लिया जाता था।
ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्य पुलिस के साथ रात्रि गश्त में भी सहयोग करते थे। चोरी की वारदातों को नियंत्रित करने में भी इससे मदद मिलती थी। लेकिन धीरे-धीरे ग्राम एवं नगर रक्षा समितियां निष्क्रीय हो गई।
इतने वर्षों के बाद एसपी अमित कुमार द्वारा फिर से इन समितियां को सक्रिय किया जा रहा है। पूर्व में इन समिति में जो सदस्य थे उनसे संपर्क कर एवं नए सदस्य बनाकर समितियों को एक्टिव किया जाएगा। ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति सक्रिय होने के बाद अपराधों पर नियंत्रण के साथ ही कानून व्यवस्था के मामले में भी पुलिस को मदद मिल सकेगी।

More From Author

भारतीय शास्त्रीय कला और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव कथकली प्रदर्शन का आयोजन

पुलिस कार्रवाई : 510 पेटी अवैध शराब से भरा कंटेनर पकड़ा, पुलिस थाना बिलपांक की कार्रवाई, शराब और कंटेनर की कीमत एक करोड़ 22 लाख से अधिक, पुलिस पूछताछ में हरियाणा का कंटेनर चालक नहीं दे पाया जवाब, हरियाणा से महाराष्ट्र लेजा जा रही थी अवैध शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *