रतलाम। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को समाधान ऑनलाइन पोर्टल एवं सीएम हेल्पलीपर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अधिक से अधिक शिकायतों के निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी तारतम्य में अति पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में जिले के सभी थानों पर ऑनलाइन समाधान पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु कैंप का आयोजन किया गया। थाने पर संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा शिकायतकर्ता को बुलाकर शिकायत सुनकर त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतों का निराकरण किया गया।
सीएम हेल्पलाइन पर 1 नवंबर से अभी तक 575 शिकायते प्राप्त हुई थी जिनमें से 489 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया गया। आगे भी थाना स्तर पर कैंप का आयोजन कर शेष शिकायतों का निराकरण जारी है।
- Home
- Uncategorized
- पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर ऑनलाइन समाधान पोर्टल एवं सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का कैंप लगाकर किया जा रहा समाधान
Posted in
Uncategorized
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर ऑनलाइन समाधान पोर्टल एवं सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का कैंप लगाकर किया जा रहा समाधान
You May Also Like
Posted in
Uncategorized
पेट्रोल/डीजल के पर्याप्त स्टॉक के संबध में
Posted by
SSR Group
Posted in
Uncategorized
स्वास्थ्य गोष्ठी,शिविर सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।
Posted by
SSR Group