लोडिंग वाहन और ऑटो की टक्कर में चार घायल

रतलाम। शुक्रवार तड़के दो बत्ती चौराहे पर सब्जी से भरे लोडिंग वाहन और ऑटो रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और लोडिंग वाहन पलट गया, जिससे सब्जियां सड़क पर बिखर गईं।

स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के दो बत्ती चौराहे पर हुई इस दुर्घटना में लोडिंग वाहन लोकेंद्र भवन की तरफ से आ रहा था। इसी दौरान चौराहे को क्रॉस कर रहे ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद लोडिंग वाहन ने पास में खड़ी कुछ ठेलागाड़ियों को भी टक्कर मार दी।

यह हुए घायल

हादसे में ऑटो में सवार रेहान (65) पति साकिर, साकिर पिता सुफद्दीन (71), खरतजा (30) पिता हुसैन निवासी कसारी बाजार रतलाम और ऑटो चालक कुलदीप (40) पिता मनोहरलाल धभाई जी का वास घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

More From Author

रतलाम में पूर्व सीएम दिग्विजय को बताया गद्दार, वक्फ बिल का विरोध करने पर भाजयुमो ने चौराहे पर लगाए पोस्टर

भाजपा ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का किया आत्मीय स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *