भाजपा ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का किया आत्मीय स्वागत

रतलाम। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव मंगलवार को अल्पप्रवास पर रतलाम आए। मुख्यमंत्री जी के साथ सूक्ष्म, लघु एवं मध्य उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप भी हेलीकॉप्टर से रतलाम पहुंचे। बंजली हवाई पट्टी पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व मे उनका भव्य स्वागत किया गया।
बंजली हवाई पट्टी से विधायक सभागृह तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत मंचों से पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। बंजली हेलीपैड पर मुख्यमंत्री डॉ.यादव के स्वागत के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी, विधायक डॉ.चिंतामणि मालवीय, मथुरालाल डामर, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, संगीता चारेल, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, ईश्वरलाल पाटीदार, राजेन्द्र सिंह लुनेरा सहित भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण तथा जिला पंचायत सदस्य, जनपद, नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, एम.आई.सी सदस्य पार्षदगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

More From Author

लोडिंग वाहन और ऑटो की टक्कर में चार घायल

वनवासी मजदूर भाई-बहनों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा : मुख्यमंत्री डा. यादव, प्रदेश में निवेश करने वाले उद्योगपति औद्योगिक परिसर में मजदूरों के लिए सुविधाजनक पक्के आवास बनाए, ऐसा प्रावधान किया जाएगा, अखिल भारतीय वनवासी ग्रामीण मजदूर महासंघ के सातवें अधिवेशन का मुख्यमंत्री ने किया उदघाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *