कंटेनर से टकराई स्कॉर्पियो, चार दोस्तों की मौत, उज्जैन के 7 लोग सांवरिया सेठ दर्शन करने जा रहे थे; नीमच–राजस्थान बॉर्डर पर हादसा

जावद। नीमच-नसीराबाद हाईवे पर एक कंटेनर से स्कॉर्पियो टकरा गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसा मध्यप्रदेश–राजस्थान की सीमा पर रविवार रात करीब 11 बजे हुआ। सभी लोग उज्जैन के रहने वाले हैं। इनकी उम्र 18 से 27 साल के बीच है। ये लोग सांवरिया सेठ दर्शन करने जा रहे थे।
पुलिस के मुताबिक उज्जैन जिले के इंगोरिया गांव के रहने वाले सात लोग स्कॉर्पियो से सांवरिया सेठ दर्शन के लिए निकले थे। रात करीब 11 बजे वे नीमच जिले के नयागांव से कुछ दूर चित्तौडग़ढ़ के निम्बाहेड़ा कोतवाली क्षेत्र में पहुंचे। यहां बांगरेड़ मामादेव गांव के पास तेज रफ्तार गाड़ी सड़क के दूसरी लेन में सामने से आ रहे कंटेनर में जा घुसी।
पहले डिवाइडर से टकराई
उज्जैन जिले के इंगोरिया गांव के सात युवक स्कॉर्पियो में सवार होकर सांवरिया जी के दर्शन के लिए जा रहे थे। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पहले सड़क के डिवाइडर से टकराई। बाद में दूसरी लेन में सामने से आ रहे कंटेनर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो का एक साइड का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया।
इनकी हुई मौत और घायल
हादसे में स्कॉर्पियो में सवार गौरव कुमार पवार, अनिल भांबी, राजा और संजू भांबी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दीपक, योगेश और सुनील गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को निंबाहेड़ा अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उदयपुर रेफर कर दिया।
सूचना पर चित्तौडग़ढ़ के एएसपी बद्रीलाल राव भी पहुंच गए। चारों के शव का पोस्टमार्टम किया सोमवार को किया जाएगा। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

More From Author

मंडल की सीहोर शाखा के 22 कर्मचारियों ने एम्प्लोयज यूनियन छोड़कर मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की

ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुसी बाइक, दो की मौत, एक युवक की 30 अप्रैल को थी शादी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *