10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य मे पं. डॉ. शिवशक्तिलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय में प्रतिदिन किया जा रहा है विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

रतलाम। 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य मे पं. डॉ. शिवशक्तिलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय, रतलाम में प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसके अर्तंगत दिनांक 13.09.2025 को ‘चरक संहिता का क्लीनिकल उपयोगÓ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें सियाराम आयुर्वेद महाविद्यालय, भोपाल के प्राचार्य डॉ. भारत चैरागडे द्वारा प्रात्याक्षिक प्रयोगों द्वारा छात्र-छात्राओं को समझाया गया।
संस्था के प्राचार्य डॉ. दिलीप नलगे ने बताया कि 15 सितंबर को आयुर्वेद मिनी एक्सपो का आयोजन किया गया। जिसमें आयुर्वेदिक पद्धति से निर्मित लेमन ग्रास टी, सिंघाडे के आटे का यूष, चिंचापानक आदि पेय पदार्थो का वितरण किया गया एवं उनकी उपयोगिता एवं विभिन्न प्रकार की औषधियों की जानकारी भी दी गई। रतलाम के फार्मेसी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षको को आयुर्वेद महाविद्यालय का भ्रमण कराया गया एवं आयुर्वेदिक औषधियों एवं चिकित्सा का महत्व बताया गया।
संस्था के प्रबंधक नीरज त्रिवेदी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम 24 सितंबर तक प्रतिदिन मनाया जा रहा है, जिसके अर्तंगत स्वर्णप्राशन केम्प, नुक्कड नाटक, आयुर्वेद दिवस की रैली, आयुर्वेद आहार की जानकारी आदि दी जावेगी। रतलाम शहर के विभिन्न संस्थाओं में जाकर आयर्वेद के प्रति जनजागृति के कार्यक्रम किए जावेगें। आयुर्वेद महाविद्यालय के विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जन सामान्य के लिए नि:शुल्क सलाह एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी।

More From Author

पीएम मित्रा पार्क से क्षेत्र का होगा समग्र विकास : मंत्री श्री काश्यप, 17 सितंबर को पीएम मित्रा पार्क के प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के संबंध में बैठक सम्पन्न

कांग्रेस ने निकाली किसान आक्रोश रैली, खराब फसल और बीमा नहीं मिलने के मुद्दे पर किया प्रदर्शन, कलेक्टोरेट में प्रवेश को लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *