गरबा पंडाल में करंट, 5 साल के बच्चे की मौत, रतलाम में आयोजकों पर केस, टीआई ने पढ़कर सुनाई एफआईआर, परिजन बोले- जमानत न मिले

रतलाम। गरबा पंडाल के स्वागत गेट पर करंट लगने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। वह खेलते-खेलते वहां पहुंचा था। पाइप को छूते ही करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना अर्जुन नगर में रविवार शाम की है। यहां ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोज गरबा रास का आयोजन हो रहा है। मृतक बच्चे का नाम हसन पिता अजहर शाह (5) है। बच्चे की मौत को लेकर परिजन और लोगों ने हंगामा किया।
देर रात 5 गरबा आयोजकों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी ने बच्चे के परिजन और समाज के लोगों के सामने नामजद रिपोर्ट भी पढ़कर सुनाई। सोमवार सुबह बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद शव को पुलिस सुरक्षा में उसके घर लाया गया।
पिता बोले- शाम 5 बजे बेटे से बात हुई थी
बच्चे के पिता अजहर ने बताया कि रविवार शाम 5 बजे बेटे से बात हुई थी। उसने कहा था कि मैं मदरसा जा रहा हूं। इसके बाद अचानक 6.30 बजे फोन आया कि बेटे को करंट लग गया है। उन्होंने बिजली विभाग और गरबा आयोजकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने स्नढ्ढक्र दर्ज कराकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
5 आयोजकों को नामजद बनाया आरोपी
हसन के पिता अजहर शाह की शिकायत पर स्टेशन रोड थाना पुलिस ने गरबा आयोजकों पर धारा 106 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया। एफआईआर में बताया गया कि स्वागत गेट पर बिजली के तार गलत तरीके से लगाए गए थे। तार कट जाने से लोहे के पाइप में करंट फैल गया और हादसा हुआ। रिपोर्ट में आयोजन समिति के जितेंद्र बैरागी, अजय बैरागी, चेतन बैरागी, धर्मेंद्र वर्मा और राहुल हाडा को नामजद किया गया।
मुआवजा नहीं, हमें इंसाफ दे दो
पोस्टमॉर्टम के बाद बच्चे का शव घर लाया गया। बेटे को शव को देखकर मां बार-बार कहती रही कि मेरा बच्चा वापस ला दो। परिवार की महिला कनीज बी ने कहा कि लापरवाही पूर्वक तार को कट किया। हमें शासन 5 से 10 लाख रुपए दे देगा, लेकिन इसका कोई मतलब नहीं है। हमें इंसाफ चाहिए। आज बच्चा लाकर नहीं दिया जा सकता। इसके लिए पुलिस को पांचों लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करना चाहिए। इनको जमानत भी नहीं मिलना चाहिए।

More From Author

अंधविश्वास के चलते अपनों ने ही महिला को डायन मानकर की हत्या, जेठानी और उसके दो बेटे गिरफ्तार… 24 घंटे में पुलिस ने किया अंधेकत्ल का खुलासा

श्री योगींद्र सागर इंस्टिट्यूट रतलाम में स्मार्ट इंडिया इंटरनल हैकेथॉन 2025 का सफल आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *