NEET 2025 में सफल होकर एमबीबीएस कॉलेज में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों का  सम्मान

रतलाम। मंदसौर विधानसभा के विधायक श्री विपिन जैन द्वारा रविवार को NEET 2025 में सफल होकर एमबीबीएस कॉलेज में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों का  सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर चयनित विद्यार्थियों को शील्ड और प्रमाणपत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

सम्मानित विद्यार्थियों में शामिल हैं: मनीष कुमावत (पिता: जगदीश जी, ग्राम बाबरेचा, जिला मंदसौर), मो.जीशान (पिता: शकील जी, जिला मंदसौर) और भव्य जैन (पिता: नितिन जी, जिला मंदसौर)। विधायक विपिन जैन ने तीनों विद्यार्थियों को उनकी मेहनत और उपलब्धि के लिए बधाई दी और आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अच्छे डॉक्टर बनने तथा देश सेवा करने का  आह्वान किया। कार्यक्रम में अभ्यास कॅरियर इंस्टिट्यूट के  डायरेक्टर राकेश कुमावत को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विधायक ने कहा कि अभ्यास संस्थान की पूरी टीम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है और मालवा क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने डॉ. राकेश कुमावत का विशेष धन्यवाद किया, जिनके मार्गदर्शन से विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।

विधायक ने कहा कि रतलाम, जो पहले “स्वर्ण नगरी” के नाम से प्रसिद्ध है, अब धीरे-धीरे “शिक्षा नगरी” के रूप में उभर रहा है और इस तरह के उत्साहवर्धक कार्यक्रम क्षेत्र की सकारात्मक दिशा को और मजबूत करते हैं।

More From Author

अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट में होगी नीट-2026 के लिए ऑफलाइन टेस्ट सीरीज़ की शुरुआत

रॉयल महाविद्यालय में चालू सत्र में एम.फार्मा व बी.एससी. नर्सिंग पाठ्यक्रम होगा प्रारम्भ, रॉयल गुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चैयरमैन प्रमोद गुगलिया ने पत्रकार वार्ता में बताया, रतलाम जिले में पहली बार एम.फार्मा पाठ्यक्रम का होगा अध्यापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *