रतलाम। शासन द्वारा रतलाम जिले के लिए वर्ष 2016 बैच की आईएएस अधिकारी सुश्री मिशा सिंह को कलेक्टर पद पर पदस्थ किया गया है। सुश्री सिंह ने आज 3 अक्टूबर शुक्रवार को रतलाम कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। सुश्री मिशा सिंह इसके पूर्व जबलपुर में अपर कलेक्टर के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुकी हैं। निवर्तमान कलेक्टर राजेश बाथम ने सुश्री सिंह को जिले का कार्यभार सौंपा एवं पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के पश्चात नवागत कलेक्टर ने जिले के अधिकारियों से औपचारिक परिचय प्राप्त किया एवं शासन की योजनाओं, कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की जानकारी प्राप्त की। बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागों की योजनाओं की लक्ष्य पूर्ति के लिए गंभीरता से कार्य करें। कार्यभार ग्रहण करने के पूर्व सुश्री मिशा सिंह ने स्थानीय कालिका माता मंदिर पहुंचकर दर्शन किए।
- Home
- Uncategorized
- सुश्री मिशा सिंह ने रतलाम कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया
Posted in
Uncategorized
सुश्री मिशा सिंह ने रतलाम कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया
You May Also Like
More From Author
रॉयल महाविद्यालय में चालू सत्र में एम.फार्मा व बी.एससी. नर्सिंग पाठ्यक्रम होगा प्रारम्भ, रॉयल गुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चैयरमैन प्रमोद गुगलिया ने पत्रकार वार्ता में बताया, रतलाम जिले में पहली बार एम.फार्मा पाठ्यक्रम का होगा अध्यापन