रतलाम। पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद की नीति, कार्यप्रणाली और कर्मचारियों के हित में किए जा रहे संघर्षों से प्रभावित होकर टीआरडी रतलाम के इंचार्ज श्री मनोज प्रभाकर (स्स्श्व/ञ्जक्रष्ठ/क्रञ्जरू) अपने साथी कर्मचारियों के साथ परिषद में शामिल हुए।
इस अवसर पर श्री प्रभाकर ने कहा कि परिषद ही एकमात्र ऐसा संगठन है जो लगातार कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत है और वर्तमान में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली के लिए अग्रिम पंक्ति में लड़ाई लड़ रहा है। अन्य संगठनों ने हृक्कस् पर समझौता कर कर्मचारियों के हितों के साथ अन्याय किया है।
उन्होंने परिषद की विचारधारा और संघर्ष से प्रेरित होकर परिषद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की शपथ ली। साथ ही उन्होंने यह वचन दिया कि ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली के आंदोलन में वे तन, मन और धन से सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर हेमराज मीणा, श्याम मीणा, आलोक मिश्रा, प्रदीप हटीला, रामविलास मीणा, धर्मेंद्र मालवीय सहित अन्य साथियों ने परिषद की सदस्यता ग्रहण कर परिषद के प्रति विश्वास जताया।
कार्यक्रम में परिषद की ओर से जनरल संगठन मंत्री शिवलहरी शर्मा, सहायक जोनल मंत्री प्रशांत पांडे, मंडल मंत्री पुष्पेंद्र पाराशर, मंडल अध्यक्ष मुकेश मीणा, देवीशंकर मीणा, रवि मीणा, रणजीत यादव, अनिल ओझा, सुरेश मीणा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।