मुख्य लोको निरीक्षकों के वेतन निर्धारण का मामला सुलझा

रतलाम। मुख्य लोको निरीक्षकों के सही वेतन निर्धारण रेल प्रशासन द्वारा समय पर नहीं किए जाने के कारण सेवानिवृत्ति पर एवं कार्यरत मुख्य लोको निरीक्षकों के वेतन से भारी कटौती की जा रही थी।
इस गंभीर प्रकरण को ऑल इंडिया एस.सी./एस.टी. रेलवे एम्प्लॉइज एसोसिएशन, रतलाम मंडल ने गंभीरता से उठाया। संगठन ने इस मुद्दे पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रतलाम, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक रतलाम, महाप्रबंधक (स्थापना) चर्चगेट, मुंबई सहित रेलवे बोर्ड के संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। व्यक्तिगत स्तर पर भी इस विषय को मुख्य वित्त सलाहकार एवं लेखाधिकारी, चर्चगेट, मुंबई तक पहुंचाया गया। निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप मुख्य लोको निरीक्षकों का सही वेतन निर्धारण करते हुए स्टेपिंग अप की स्वीकृति प्रदान की गई। इस प्रकरण के समाधान में वरिष्ठ जोनल उपाध्यक्ष श्री आर. सी. वर्मा की प्रमुख भूमिका रही। उनके अथक प्रयासों के लिए सभी मुख्य लोको निरीक्षकों ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ जोनल उपाध्यक्ष आर. सी. वर्मा, मंडल अध्यक्ष रामावतार वर्मा, प्रदीप महावर, रामप्रकाश शाक्य, प्रकाश बुनकर, एम.एल. मीणा, आर.एल. परमार, हरिमोहन वर्मा और बी.पी. बंशीवाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More From Author

टीआरडी के कर्मचारी एवं सुपरवाइजर परिषद में हुए शामिल

समाज के सहयोग और सामाजिक संस्थाओं की सक्रियता से संभव हुए हैं सामुदायिक महत्व के कई कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सरस्वती विद्या मंदिर द्वारा की जा रही पहल सराहनीय, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रतलाम में सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम को किया संबोधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *