समाज के सहयोग और सामाजिक संस्थाओं की सक्रियता से संभव हुए हैं सामुदायिक महत्व के कई कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सरस्वती विद्या मंदिर द्वारा की जा रही पहल सराहनीय, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रतलाम में सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम को किया संबोधित

रतलाम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सामाजिक संस्थाएं समाज के सहयोग से सामुदायिक महत्व के कार्यों का संपादन और अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करती हैं। समाज के सहयोग से कई स्थानों पर मंदिर, शालाओं और अन्य सामुदायिक महत्व के भवनों का निर्माण और अन्य महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हुए हैं। सरस्वती विद्या मंदिर द्वारा इस दिशा में की जा रही पहल और जनसामान्य द्वारा इसके लिए दिया जा रहा सहयोग सराहनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को रतलाम के काटजू नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में नव निर्मित ‘संघ शताब्दी सभागारÓ का लोकार्पण करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुनिया में कई देश सैन्य और आर्थिक रूप से मजबूत है, लेकिन भारत दुनिया का इकलौता देश है, जहां सनातन संस्कृति से समाज चल रहा है। हम शक्ति में विश्वास न करते हुए संस्कारों में विश्वास करते हैं, और सर्वे भवन्तु सुखिन: के भाव के साथ चलते हैं। भारत हजारों सालों से विश्व गुरू रहा है हमने तक्षशिला, नालंदा, विक्रमादित्य शिला विश्वविद्यालयों के माध्यम से दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई थी। दुनिया के कई देशों के लोग सुशासन की स्थापना के लिए अपने देश के नागरिकों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए भारत भेजते थे।
प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री चैतन्य कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन के आधुनिक विश्वकर्मा हैं। उनके नवाचार और विकास के कार्य आगे बढऩे की प्रेरणा देते हैं। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश ने नई शिक्षा नीति का क्रियान्वयन हुआ है, हमें इसे विस्तार देना है। कार्यक्रम को विद्या भारती के मध्य क्षेत्र के संगठन मंत्री श्री अखिलेश मिश्रा, विद्यालय के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सखलेचा, विद्या भारती मालवा प्रांत के अध्यक्ष श्री प्रकाश धनखड़ ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर छात्राओं ने स्वागत गीत पर आकर्षक नृत्य एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, गोपाल काकानी सहित जनप्रतिनिधि, स्कूल स्टॉफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभागार के निर्माण के लिए राशि दान देने वाले दानदाताओं को भी मंच से सम्मानित किया।
किसान चिंता नहीं करे, सरकार हर मुसीबत की घड़ी में आपके साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आज 10 अक्टूबर को रतलाम आगमन पर बंजली हवाईपट्टी पर जिले के किसानो ने पुष्पहार से मुख्यमंत्री का स्वागत किया एवं अतिवृष्टि से खराब हुई सोयाबीन फसल के लिए दी गई राहत राशि के लिए आभार व्यक्त किया। उपस्थित किसानो मे ग्राम गणेशगंज तहसील पिपलोदा के श्री दशरथ पिता परमानन्द को 1,20,000 रूपए, ग्राम कमलाखेड़ा तहसील पिपलोदार के श्री बलबहादुर सिंह पिता रतन सिहं को 99,798 रूपए, ग्राम सेजावता तहसील रतलाम शहर के श्री अरूण पिता प्रहलादचंद्र पुरोहित को 42,230 रूपए, ग्राम कालुखेड़ी तहसील रतलाम शहर के श्री बसंतीलाल पिता शंकरलाल को 35,040 रूपए, ग्राम कमालिया तहसील जावरा के श्री फूलचंद पिता अंकारलाल को 41,814 रूपए एवं ग्राम टोलखेड़ी तहसील जावरा के श्री अमृत पिता भंवरलाल चौधरी को 38,000 रूपए की राहत राशि बैंक खाते में प्राप्त हुई है। किसानो ने कहा कि राहत राशि मिलने से संकट की घड़ी में आर्थिक संबल मिला है । मुख्यमंत्री ने किसानो से कहा कि आप चिंता नहीं करे, सरकार हर मुसीबत की घड़ी में आपके साथ है।

More From Author

मुख्य लोको निरीक्षकों के वेतन निर्धारण का मामला सुलझा

कर्त्तव्य फाउंडेशन जरूरतमंदों के लिए निभा रहा है अपना कर्त्तव्य, रविवार को होगा वस्त्र वितरण, दीपावली के पूर्व 11111 लड्डू का होगा वितरण बस्तियों में, 6 साल से समाज की सेवा में सक्रिय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *