रतलाम। किसी वाहन ने बाइक सवार महिला-पुरुष को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज रही कि बाइक और उस पर जा रहे महिला-पुरुष सभी दूर-दूर जाकर गिरे। महिला के पैर मुड़ गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
हादसा रतलाम के नामली थाना की तरफ 2 किमी दूर बाजेड़ा फंटे पर फोरलेन पर शनिवार रात करीब 7.45 बजे हुआ है। महिला-पुरुष के पास हेलमेट भी रखा था। बताया जा रहा है कि रतलाम से नामली की तरफ फोरलेन का हिस्सा खराब होने पर पेचवर्क किया जा रहा है।
इधर संभावना जताई जा रही है कि किसी बड़े वाहन ने बाइक सवार महिला-पुरुष को टक्कर मारी है। इस कारण दूसरी तरफ नामली से रतलाम वाली एक तरफ की फोरलेन रोड से वाहनों का आना-जाना किया जा रहा है।
रोड पर अंधेरा भी है। ट्रक द्वारा टक्कर मारने की संभावना है। दोनों की पहचान कीर्तन (32) पिता थालिया वसुनिया व मृतिका का नाम रमला (27) के रूप में हुई। दोनों नवापुरा दाहोद (गुजरात) के रहने वाले हैं। जावरा की तरफ से रतलाम की और आने के दौरान हादसा हुआ। ये कहां गए थे, रतलाम में रह रहे थे या नहीं, फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।
हादसे के बाद किसान दौड़कर पहुंचे
अचानक हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई। नामली थाना पुलिस को सूचना दी। आसपास खेतों में काम कर रहे किसान दौड़े। पुलिस मौके पर पहुंची। खेतों से सोयाबीन ढकने के लिए रखे पाल लोग लेकर आए। जिसमें दोनों के शव रखे। हादसा इतना दर्दनाक था कि पुरुष का शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया। पुलिस ने दोनों के शव रतलाम मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जिस जगह हादसा हुआ उस जगह किराना का सामान भी बिखरा हुआ था।