पुलिस द्वारा लूट एवं चोरी की वारदातों का किया गया खुलासा,2 नावालिक सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

रतलाम। एसपी अमित कुमार के निर्देशन में रावटी पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी और लूट की वारदातों का खुलासा करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने दो नाबालिक सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल ने बताया कि 02 अक्टूबर की रात में अज्ञात आरोपियों ने रवि डामर निवासी रानीसिंग के घर की दीवार लोहे के सरिये से तोड़कर अंदर प्रवेश किया। आरोपियों ने परिवार को धमकाते हुए 60 हजार रुपए नगद, चांदी के आभूषण (कड़ा, हाथफूल, मंगलसूत्र, बिछुड़ी आदि) चोरी कर लिए थे।
इसी प्रकार 05 अक्टूबर की रात को निलेश सोनी की दुकान का शटर उचकाकर 7 हजार नगद एवं चांदी की झुमकियां चोरी की गईं। 09 अक्टूबर को मुकेश मालीवाड़ और सुनील की गुमटियों के ताले तोड़कर नकली आभूषण, कपड़े व अन्य सामग्री चोरी की गई थी। इन घटनाओं पर थाना रावटी में क्रमश: प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
एसपी अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर राकेश खाखा के एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सैलाना श्रीमति नीलम बघेल के मार्गदर्शन में टीम का गठन किया गया। वरिष्ठ अधिकारीगणों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
फिंगर प्रिंट टीम, सायबर टीम एवं थाना रावटी की संयुक्त कार्यवाही के तहत घटना स्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए गए। थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा ज़मीनी पुलिसिंग, मुखबिर तंत्र एवं सतत निगरानी से संदिग्धों की पहचान की गई। लगातार प्रयासों से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपने दो अन्य साथियों सहित तीनों घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया मशरूका बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1.मुकेश पिता रमेश गरवाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम रानीसिंग।
2.राकेश पिता गंगाराम गरवाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम रानीसिंग। अन्य 02 विधि विरुद्ध बालक

More From Author

सर्वानंद बाजार लाया ऑफरो की बाहर, इस दीपावली मनाए खुशियां अपार…दीपोत्सव की खुशियां करना है दोगुनी तो यहां से लें बेहतर और किफायती सामान…, अब जीएसटी रेट कम होने के साथ ही 68 प्रतिशत तक डिस्काउंट का भी उठाये फायदा…

रॉयल कॉलेज में महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान से बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं एवं साइबर सूरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *