6 नवम्बर गुरूवार को आयोजित होगा निगम का साधारण सम्मेलन

रतलाम। नगर निगम का साधारण सम्मेलन निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा की अध्यक्षता तथा महापौर श्री प्रहलाद पटेल, महापौर परिषद सदस्य व पार्षदों की उपस्थिति में 6 नवम्बर गुरूवार को प्रात: 11 बजे से निगम सभागृह में आयोजित होगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में परिवर्तन, विकास और सुशासन के नए युग में भारत प्रवेश कर चुका है। प्रधानमंत्री के दुरदर्शी नेतृत्व से भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान मिली है। लोकतंत्र की मजबूती, आर्थिक सुधारों की निरंतरता और स्वदेशी के माध्यम से भारत 2047 तक विकसित बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इन राष्ट्रीय संकल्प में मध्यप्रदेश के नगर निकायो की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होने से एक राष्ट्र-एक चुनाव के प्रस्ताव को विचार-विमर्श कर पारित किया जाना है। नगरीय निकायों की दृष्टि से भी यह पहल अत्यंत सार्थक है, क्योंकि चुनावी आचार संहिता के बार-बार लागू होने से बाधित शहरी परियोजनाएॅ अब सूचारू रूप से आगे बढ़ सकेगी जिससे नगरों के विकास की गति और अधिक तीव्र होगी।
आत्मनिर्भर भारत संकल्प में स्वदेशी की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्वदेशी केवल आर्थिक नीति नही, बल्कि आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय गौरव और स्थानीय सशक्तिकरण का प्रतीक है। स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग से न केवल देश की अर्थव्यवस्था को बल मिलता है बल्कि स्थानीय उघोगों, कारीगरों और उद्यमियों को भी प्रोत्साहन प्राप्त होता है। स्वेदशी से स्थानीय निकायों के राजस्व में बढ़ोतरी होगी एवं यह आत्मनिर्भर निकाय की दिशा में महत्वपूर्ण सहायक सिद्ध होगा। इस प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श कर पारित किया जाना है।
जीएसटी 2.0 रिफार्म से हॉल ही में केन्द्र सरकार के नेतृत्व में वस्तु एवं सेवा कर जीएसटी की दरों में ऐतिहासिक बदलाव कर आमजन, व्यापारियों एवं उघोगों को बड़ी राहत प्रदान की गई है इस जनहितैषी निर्णय ने देश को ÓÓएक राष्ट्र- एक कर- एक बाजारÓÓ की दिशा में सशक्त रूप से आगे बढाया है। पारदर्शी और सरल कर प्रणाली से आर्थिक गतिविधियों में तीव्रता आई है तथा इससे राज्यों और नगरीय निकायों के राजस्व में बढ़ोतरी होगी इस हेतु धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया जाना है।
विकास शाखा द्वारा नगर सुधार न्यास की विभिन्न आवासीय/व्यावसायिक योजनाओं में 95 आवासीय भू-खण्ड/भवन की आगामी 30 वर्षो के लिये लीज अवधि बढ़ाये जाने के प्रस्ताव पर चर्चा कर निर्णय लिया जाना है।
इसके अलावा शहर के महू रोड पर निर्मित नगर पालिक निगम के स्वामित्व का डॉ0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी बस स्टैण्ड भवन पर निर्मित व्यावसायिक उपयोग हेतु हॉल एवं खुली छत मध्यतल को किराये पर दिये जाने के प्रस्ताव पर चर्चा कर निर्णय लिया जाना है।

More From Author

पुलिस की सख्त कार्रवाई : शहर में विवाद कर मारपीट करने वाले चार आरोपियों को माणक चौक पुलिस द्वारा की गई कारवाई

बी एल ओ प्रशिक्षण में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश, गहन पुनरीक्षण के संबंध बीएलओ का प्रशिक्षण प्रारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *