ट्रेचिंग ग्राउंड में नहीं बनी बाउंड्री, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सड़क पर तीन घंटे बैठकर दिया धरना, कचरा गाडिय़ों को रोका

रतलाम। जुलवानिया गांव में नगर निगम द्वारा बनाए गए ट्रेचिंग ग्राउंड से जुलवानिया गांव के लोग परेशान है। रतलाम शहर का कचरा ट्रेचिंग ग्राउंड में फेंका जा रहा है। बाउंड्रीवॉल नहीं होने से कचरा आसपास खेतों में उड़कर जा रहा है। ट्रेचिंग ग्राउंड पर बाउंड्रीवॉल बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ट्रेचिंग ग्राउंड के मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। कचरा गाडिय़ों को नहीं जाने दिया।
तीन घंटे सड़क पर बैठे रहे ग्रामीण
ग्रामीणों के साथ जुलवानिया गांव के सरपंच छोटू भाबर भी बीच सड़क पर बैठ गए। नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तीन घंटे तक ग्रामीण सड़क पर बैठे रहे। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर पहले निगम कमिश्नर अनिल भाना, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी पहुंचे। लेकिन ग्रामीणों ने उनकी बात नहीं सुनी। महापौर प्रहलाद पटेल को बुलाने की मांग पर अड़े। बाद में महापौर आए।
सरपंच छोटू भाबर ने बताया ग्रामीणों के साथ पिछले कई समय से ट्रेचिंग ग्राउंड से ग्रामीणों को आ रही समस्याओं को लेकर नगर निगम के अधिकारियों को बताया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस कारण आज सड़क पर आना पड़ा।
महापौर को बताई समस्या
सरपंच समेत ग्रामीणों ने महापौर को समस्या बताई। ग्रामीणों ने ने ट्रेचिंग ग्राउंड के चारों तरफ बाउंड्रीवॉल बनाने की मांग रखी। साथ ही नगर निगम द्वारा गांव के पुराने रास्ते को बंद कर दिया। इसे भी खुलवाने को कहा। ग्रामीणों ने बताया कि कचरा वाहन चालक बेवजह गांव में कचरा गाडिय़ां खड़ी कर बैठे रहते थे।
इससे गांव का माहौल खराब होता है। कुत्ते व अन्य पशु यहां लाकर छोड़े जा रहे है जो गांव में आ जाते है। ट्रेचिंग ग्राउंड की गंदगी आसपास खेतों में उड़कर आ रही है। इससे खेत खराब हो रहे है। गंदगी हो रही है। महापौर ने 8 दिन में बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य करने का आश्वासन दिया। साथ ही पुराने रास्ते को भी खोलने की बात कही। इसके बाद ग्रामीण माने और प्रदर्शन समाप्त किया।

More From Author

रतलाम जिले के अमलेटा गांव के अमन जायसवाल ने MBBS में हासिल की शानदार सफलता

सी एम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण संतुष्टिपूर्वक करे : कलेक्टर, समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *