फोटोग्राफी अत्यंत संवेदनशील कला है! : कलेक्टर मिशासिंह

रतलाम। कला की अनेक विधाये है जिनका अपना- अपना महत्व है किन्तु फोटोग्राफी कला भी है और विज्ञान भी, यह रचनात्मकता के उन्नयन की द्योतक है, विशेष रूप से आज के समय में बच्चों का इसमें भाग लेना सुखद होकर उनके सर्वांगीण उन्नयन का परिचायक है !
उक्त विचार कलेक्टर श्रीमति मिशासिंह ने विश्व फ़ोटोग्राफी दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया फोटोग्राफर एसोशीयेंसन नई दिल्ली और रोटरी क्लब रतलाम के संयुक्त तत्वाधान में स्व.रामचन्द्र पोरवाल एवम् स्व. मीनादेवी पोरवाल की स्मृति में आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में कहीं। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफी भी एक मेडिटेशन है अच्छी फोटोग्राफी के लिए एकाग्रता अत्यंत आवश्यक है फोटोग्राफी विभिन्न विधाओं व तरीकों से की जाती है नागरिक फोटोग्राफी का शौक व जुनून बनाये रखे तो ही वे बेहतर परिणाम दे पाएंगे। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वह स्क्रीन टाइम की जगह फोटोग्राफी के शौक को जुनून बनाएं।
फेडरेशन जिला अध्यक्ष फ़ोटोजर्नलिस्ट और कार्यक्रम संयोजक राकेश पोरवाल ने आयोजन की रूपरेखा रखते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष फोटोग्राफ़ी दिवस के अवसर पर 5 वर्गों में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, जिसमे प्राप्त प्रविष्टियों में से चयनित प्रतियोगियों को समारोह में पुरस्कृत किया जाता है। कार्यक्रम के प्रारंभ में रोटरी क्लब रतलाम के अध्यक्ष हरीश वर्मा, सचिव दीपक पंत , कोपल ऋषि झा ने कलेक्टर सिंह का स्वागत किया।
इस अवसर पर कलेक्टर मिशा सिंह ने स्कूली छात्र वर्ग 1 में प्रथम ध्यानी वोरा , द्वितीय स्नेहिल द्विवेदी , तृतीय इशिता मीणा महाविद्यालय वर्ग 2 में प्रथम कुमारी प्रज्ञा वर्मा, द्वितीय तन्वी जावेद प्रोफेशनल फोटोग्राफर वर्ग 3 में प्रथम संदीप पवार, द्वितीय नूतन मजावदिया, तृतीय गोपाल राठौर महिला वर्ग 4 में प्रथम मीना सुरेंद्र वोरा, द्वितीय सीमा बोथरा तृतीय सोनल व पुरुष वर्ग 5 में प्रथम हिमांशु भट्ट ,द्वितीय प्रणिक शाह व तृतीय मुनिद्र त्रिवेदी आदि विजेता प्रतियोगियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया गया ! स्पर्धा के निर्णायक एडवोकेट कैलाश व्यास व फोटोग्राफर लगन शर्मा को कलेक्टर सिंह ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया। कलेक्टर मिशा सिंह को स्मृति चिन्ह क्लब अध्यक्ष हरीश वर्मा सचिव दीपक पंत व कार्यक्रम संयोजक राकेश पोरवाल ने प्रदान किया। इस अवसर पर जि़प सीईओ वैशाली जैन व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सांई श्री अकेडमी इंटरनेशनल प्राचार्य डॉ श्वेता विनचुरकर, सुरेंद्र वोरा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में रोटरी क्लब की और से डायरेक्टर अमरपालसिंह वाधवा ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

More From Author

सी एम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण संतुष्टिपूर्वक करे : कलेक्टर, समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न

बिहार में भाजपा की प्रचंड जीत पर बोले कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, 2047 तक प्रधानमंत्री मोदी जी के सपने का नया भारत, विकसित भारत बनकर रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *