रतलाम। एसपी अमित कुमार 18 नवंबर को शाम को आकस्मिक थाना स्टेशन रोड रतलाम पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी स्टेशन रोड निरीक्षक जितेंद्र सिंह जादौन एवं थाना स्टाफ से थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था एवं लंबित अपराध के संबंध में चर्चा की। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी के साथ थाना परिसर का भ्रमण किया गया । जिसमें हवालात, शस्त्रागार, रिकॉर्ड रूम, का निरीक्षण किया गया। ड्यूटी पर उपस्थित अधिकारी से थाने का रिकॉर्ड, ड्यूटी रजिस्टर, एफआईआर, शिकायत इत्यादि अभिलेखों का संधारण देखा गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर निराकरण किया गया।
विशेष सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
पुलिस अधीक्ष द्वारा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन को रात्रि गश्त के विशेष सतर्कता बरतने एवं सक्रियता बनाए रखने के निर्देश प्रदान किए। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल को रात्रि गश्त के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। शीत ऋतु के दृष्टिगत पुलिस कर्मचारियों को गश्त के दौरान गर्म कपड़े पहनने के साथ सर्च लाइट के उपयोग करने तथा संपूर्ण क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते रहने के निर्देश दिए।
अपराधों के निराकरण करने वाले अधिकारियों को किया पुरस्कृत
पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित अपराधों के निराकरण के बेहतर कार्यवाही करने पर सउनि देवेंद्र सेंगर तथा प्र आर कृष्णपाल को 500–500 रुपए के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
थाना एवं हवालात का निरीक्षण किया
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा थाना हवालात चेक किया। हवालात में साफ सफाई रखने, बंदी की खाने पानी की व्यवस्था का जायजा लिया। हवालात में सुरक्षा के मापदंड देखे। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुने, आम जन से अच्छा व्यवहार करे
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी को फरियादियों की सभी शिकायतों को गंभीरता के साथ सुनकर संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के बेहतर निराकरण करने वाले अधिकारीयो कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। थाना पर आने वाले के साथ पुलिस अधिकारी अच्छा व्यवहार करे और हरसंभव मदद करने का प्रयास किया जाना चाहिए।