विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं (बी.एल.ए.) का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

रतलाम। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार रतलाम ग्रामीणविधानसभा क्षेत्र के समस्त बी.एल.ए. का एस.आई.आर. सम्बंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को स्थानीय गड़कैलाश महादेव मंदिर सभागृह रतलाम पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत और प्रदेश कांग्रेस से मुख्य प्रशिक्षणकर्ता राजेश रघुवंशी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश दवे ने भाग लेकर (बी.एल.ए.) कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।
विशेष गहन परीक्षण (एस.आई.आर.) प्रक्रिया का कार्यकर्ताओं को महत्व,उद्देश्यों और व्यवहारिक आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के प्रत्येक नाम, प्रत्येक विवरण और प्रत्येक बदलाव की गहरी पड़ताल करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और विश्वसनीयता के लिए एस.आई.आर. प्रक्रिया के महत्व पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के पुर्व सचिव संजय चौधरी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट किसान कांग्रेस जि़लाध्यक्ष राजेश भरावा रतलाम ग्रामीण बी एल ए प्रभारी आदि उपस्थित थे।

More From Author

निगम के हथोड़े की कार्यवाही जारी, शहर के घास बाजार से चांदनी चौक, त्रिपोलिया गेट तक चले अवैध अतिक्रमण पर हथोड़े

राजपूत परिवार ने दलित दुल्हन की बिंदोली रोकी, पुलिस की सुरक्षा में पूरी हुई गांव में घूमने की रस्म, 5 लोगों पर केस दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *