व्यास एवं अंसारी को मिला केंद्रीय कार्य समिति मे स्थान, ऑल इंडिया रेलवे अकाउंटस स्टाफ एसोसिएशन के केंद्रीय कार्य समिति की घोषणा

रतलाम। ऑल इंडिया रेलवे अकाउंटस स्टाफ एसोसिएशन की रतलाम में हुई बीजीएम दिवार्षिक सम्मेलन के दौरान संगठन की केंद्रीय कार्य समिति के चुनाव चुनाव अधिकारी शक्तिसिंह चौहान सेवानिवृत्ति वरिष्ठ लेखा सहायक रतलाम की उपस्थिति के दौरान संपन्न हुए। संगठन के सभी भारतीय रेलवे के विभिन्न झोन, मंडलों एवं उत्पादन इकाइयों के लेखा प्रतिनिधियों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
ऑल इंडिया रेलवे अकाउंटस स्टाफ एसोसिएशन के महामंत्री रेजी जार्ज एवं अध्यक्ष पार्थ भट्टाचार्य ने केंद्रीय कार्य समिति की घोषणा करते हुए वर्तमान कम्युनिकेशन सेक्रेटरी प्रकाश चंद्र व्यास को पुन: कम्युनिकेशन सेक्रेटरी का दायित्व सोपा गया है,वही संगठन के रतलाम मंडल के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी आफाक हुसैन अंसारी को एसोसिएशन का डिप्टी जनरल सेक्रेटरी मनोनीत किया गया है।
संगठन की नई केंद्रीय कार्य समिति में प्रेसिडेंट पार्थो भट्टाचार्य, वर्किंग प्रेसिडेंट एन चंद्रशेखर, जनरल सेक्रेटरी, रेजी जॉर्ज, किशोर हेगडे सेक्रेट्री फाइनेंस, डॉक्टर निर्मल एच देव फाइनेंशियल एडवाइजर, एजीएस जी पी सिंह (सिसोदिया), सुजीत झा, अमरदीप सिंह, वाइस प्रेसिडेंट राकेश गुप्ता, ए के सिंह ,के सी त्रिपाठी, निर्मल मंडल, वी यू एम राव लंका, आशीष बंदोपाध्याय, सेक्रेटरी कम्युनिकेशन प्रकाश व्यास, दीपक कुमार, रजीत कुमार स्वेन, डिप्टी जनरल सेक्रेटरी रमेश पटनायक, डी के सक्सेना, सूर्यनारायण, आफाक हुसैन अंसारी, सेंट्रल ऑर्गेनाइजेशन सेक्रेटरी सविता शर्मा, एस के नीरज, अशोक कुमार, शिव शंकर, वि_लवथारे, ज्वाइंट सेक्रेटरी, संजय साहू, संदीप वर्मा, सत्यम, पलानीअप्पन, बलराम पांडे, यशवीर सिंह, मनीष सिंह, संजीव बलराई आदि मनोनीत किए गए हैं।

More From Author

खेल चेतना मेला में बालिका क्रिकेट रहेगा आकर्षण का केंद्र, 20 से 23 दिसंबर तक आयोजित होगा खेल महाकुंभ, तैयारियों को लेकर हुई बैठक, क्रीड़ा भारती और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का आयोजन

रिटायर्ड शिक्षिका के हत्यारे का एनकाउंटर, टीआई घायल, पिस्टल छीनकर भाग रहा था, पैर में मारी गोली; लूट के इरादे से किया था मर्डर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *