रतलाम। जिला चिकित्सालय रतलाम में संविधान दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय संविधान की प्रस्तावना (क्कह्म्द्गड्डद्वड्ढद्यद्ग) का वाचन सिविल सर्जन डॉ. एम. एस. सागर द्वारा किया गया, जिसमें उपस्थित सभी चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं कर्मचारियों ने गंभीरता पूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संविधान की गरिमा, एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु शपथ ली गई तथा यह संकल्प लिया गया कि वे संविधान में निहित आदर्शों का पूर्ण निष्ठा से पालन करेंगे एवं अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, निष्पक्षता एवं जनहित में करेंगे।
डॉ. एम. एस. सागर द्वारा संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि भारतीय संविधान देश की आत्मा है, जो हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुत्व के सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा देता है।
- Home
- Uncategorized
- संविधान दिवस का आयोजन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
Posted in
Uncategorized
संविधान दिवस का आयोजन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
You May Also Like
More From Author
रिटायर्ड शिक्षिका के हत्यारे का एनकाउंटर, टीआई घायल, पिस्टल छीनकर भाग रहा था, पैर में मारी गोली; लूट के इरादे से किया था मर्डर