रतलाम। पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद एवं एसटी रेलवे कर्मचारी संगठन ने रविवार को जेसी बैंक चुनाव के लिए नामांकन रैली निकालते हुए अपने दो उम्मीदवारों का नामांकन दाखिल किया। रैली मंगल कार्यालय पहुंचकर सभा में परिवर्तित हुई, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया।
संयुक्त पैनल से सहायक लोको पायलट विश्वनाथ प्रताप सिंह तथा दाहोद वर्कशॉप में क्रेन ड्राइवर अजय महाजन ने अपना नामांकन पर्चा भरकर चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा की। नामांकन के बाद दोनों उम्मीदवारों के समर्थन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल मंत्री पुष्पेंद्र पाराशर, सहायक महामंत्री प्रशांत पांडे, वित्त मंत्री संजय राठौर, मंडल कार्यकारिणी अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, अनिल उपाध्याय, राधेश्याम नापित, सहायक मंडल मंत्री अनिल ओझा, प्रभात आनंद, धर्मेंद्र सैनी, प्रेमराज मीना, मंडल अध्यक्ष मुकेश मीणा, रनिंग शाखा अध्यक्ष रवि मीणा, रामफूल मीणा, अतर सिंह, इंजीनियरिंग शाखा सचिव फूल सिंह, जोनल कन्वीनर राजेश दीक्षित, शत्रुघ्न वर्मा, देवी शंकर मीना उपस्थित रहे।
वहीं एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन के जोनल सचिव हरिनारायण मीणा भी भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। रैली में उत्साह देखते ही बन रहा था और संगठन ने चुनाव में जीत का दावा किया।


