खेल चेतना मेला : रोमांच से भरे निर्णायक मुकाबले में जीत हासिल कर पाए पुरस्कार, कॉलेज ग्राउंड पर कलेक्टर- एसपी ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

रतलाम। क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित खेल चेतना मेला के दूसरे दिन खेल स्पर्धाओं के परिणाम आना शुरू हो गए। कॉलेज ग्राउंड पर अतिथि कलेक्टर मिशा सिंह, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं डॉ स्वर्णा सरस्वती ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। अतिथियों के हाथों पुरस्कार प्राप्त करते ही खिलाडिय़ों के चेहरे खिल उठे।
कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता के परिणाम आने पर अतिथियों ने विजेता खिलाडिय़ों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इसके साथ ही हॉकी मैदान पर कलेक्टर मिशा सिंह एवं डॉ स्वर्णा सरस्वती ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर हॉकी स्टिक हाथ में लेकर मैच प्रारंभ कराया। इससे पूर्व मंच के माध्यम से अतिथियों ने खिलाडिय़ों को उद्बोधन के माध्यम से प्रेरित किया और खेलों को जीवन में उतारने के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी निरंतर आगे बढऩे की प्रेरणा दी। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मैदान पर क्रीड़ा भारती जिला अध्यक्ष डॉ गोपाल मजावदिया, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी, खेल संयोजक अमरिक राणा, राजा राठौड़, सुनील जैन, राकेश शर्मा, देवेंद्र वाधवा, प्रकाश व्यास, समिति सचिव मुकेश जैन, निर्मल लूनिया, चंद्रकांत मांडोत, डॉ नरेंद्र मेहता, दिनेश शर्मा, प्रद्युम्न मजावदिया, रितेश वोहरा आदि उपस्थित रहे।

More From Author

पहले के मध्यप्रदेश और आज के मध्यप्रदेश में जमीन-आसमान का अंतर : संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, इन्दौर मेट्रो पॉलिटन रीजऩ में रतलाम का समावेश विकास की नई गाथा लिखेगा : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, डॉ. मोहन यादव सरकार के 2 वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने पर विधानसभा सम्मेलन संपन्न

सैलाना क्षेत्र को बड़ी सौगात: तीन जल संरचनाओं को मिली 21.19 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *