डॉक्टर-इंजीनियर बनने का सपना होगा आसान, ‘अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट’ में 11 मार्च से क्रैश कोर्स।

रतलाम के शास्त्री नगर स्थित अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए विशेष क्रैश कोर्स शुरू किया जा रहा है। इसके साथ ही विद्यार्थियों की तैयारी को मजबूत बनाने के लिए टेस्ट सीरीज का भी आयोजन किया जाएगा। संस्थान की एमडी नीलिमा कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष जिन विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा पीसीबी (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी) अथवा पीसीएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) विषयों के साथ दी है और आगे NEET या IIT-JEE की तैयारी करना चाहते हैं, उनके लिए यह क्रैश कोर्स बेहद उपयोगी रहेगा।
उन्होंने बताया कि संस्थान में 11 मार्च से क्रैश कोर्स की शुरुआत की जाएगी, जबकि 17 मार्च से टेस्ट सीरीज प्रारंभ होगी। यह क्रैश कोर्स आगामी 3 मई को आयोजित होने वाली NEET परीक्षा और अप्रैल में होने वाली IIT- JEE परीक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
संस्थान द्वारा तैयार किया गया सिलेबस पूरी तरह एनसीईआरटी आधारित है। साथ ही टेस्ट सीरीज में ऐसे प्रश्न शामिल किए गए हैं, जो विद्यार्थियों को रियल एग्जाम जैसा अनुभव देंगे और उनकी तैयारी को अंतिम चरण में और मजबूत बनाएंगे।
नीलिमा कुमावत ने बताया कि अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट का उद्देश्य विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन, बेहतर अध्ययन सामग्री और अनुशासित वातावरण प्रदान कर उनके डॉक्टर और इंजीनियर बनने के सपनों को साकार करना है। जो विद्यार्थी अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना चाहते हैं, उनके लिए यह कोर्स एक अच्छा अवसर साबित हो सकता है।
महत्वपूर्ण जानकारी।

  • क्रैश कोर्स प्रारंभ – 11 मार्च
  • टेस्ट सीरीज प्रारंभ – 17 मार्च
  • सिलेबस – एनसीईआरटी आधारित
  • परीक्षा फोकस – NEET (3 मई) एवं IIT-JEE
  • स्थान – अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट, शास्त्री नगर, रतलाम
    अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी शास्त्री नगर स्थित अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट में संपर्क कर सकते हैं।

More From Author

सड़क से लेकर आसमान तक छाया पंचमी का उल्लास।

यातायात जागरूकता हेतु रैपिडो कंपनी द्वारा ट्रैफिक पुलिस रतलाम को 100 हेलमेट प्रदाय, चौपाटी पर आयोजित हुआ ट्रैफिक अवेयरनेस कार्यक्रम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *