यातायात जागरूकता हेतु रैपिडो कंपनी द्वारा ट्रैफिक पुलिस रतलाम को 100 हेलमेट प्रदाय, चौपाटी पर आयोजित हुआ ट्रैफिक अवेयरनेस कार्यक्रम।

रतलाम । शहर में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से रतलाम चौपाटी पर एक विशेष ट्रैफिक अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान रैपिडो कंपनी द्वारा अपने CSR फंड के अंतर्गत ट्रैफिक पुलिस रतलाम को 100 हेलमेट प्रदाय किए गए।पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार की यातायात सुधार पहल के अंतर्गत आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में हेलमेट पहनने के प्रति लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री आनंद स्वरूप सोनी, थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक राजशेखर वर्मा, सूबेदार यातायात अनोखीलाल परमार सहित रैपिडो कंपनी के प्रतिनिधि श्री साहिल खान एवं रैपिडो राइडर्स उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि युद्ध में जितने लोग शहीद नहीं होते, उससे कहीं अधिक लोग सड़क दुर्घटनाओं में हेलमेट नहीं पहनने के कारण अपनी जान गंवा देते हैं। इसलिए प्रत्येक दोपहिया वाहन चालक को अपनी सुरक्षा के लिए अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान आमजन को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, ओवरस्पीडिंग से बचने तथा सुरक्षित वाहन चलाने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को हेलमेट वितरित कर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया।रतलाम पुलिस द्वारा भविष्य में भी सड़क सुरक्षा को लेकर इस प्रकार के जागरूकता अभियान एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़े और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

More From Author

डॉक्टर-इंजीनियर बनने का सपना होगा आसान, ‘अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट’ में 11 मार्च से क्रैश कोर्स।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *