भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित। 16 मार्च को ओपन हाउस, आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान।

रतलाम। शहर के गंगा सागर, बरबड़ रोड स्थित भेविन माइंड स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए नर्सरी से कक्षा 12वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में विद्यालय परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए डायरेक्टर श्रीमती अलका श्रीनिवास सिंह ने बताया कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में बच्चों को केवल किताबों की शिक्षा देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास, तकनीकी ज्ञान और रचनात्मक क्षमता को विकसित करना भी आवश्यक है।प्रेस वार्ता में अकादमी हेड डॉली भटनागर ने बताया कि विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) आधारित पाठ्यक्रम, आधुनिक स्मार्ट क्लास, गतिविधि आधारित शिक्षण प्रणाली, रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कंप्यूटर शिक्षा, एग्रीकल्चर सब्जेक्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। क्लास 10th के बाद रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट 11th क्लास से प्रारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों को स्पोर्ट्स, योग, डांस, म्यूजिक और वैदिक मैथ्स जैसी गतिविधियों से जोड़ा जाता है, जिससे उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और रचनात्मकता का विकास हो सके। विद्यालय में बच्चों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। डायरेक्टर अलका श्रीनिवास सिंह ने बताया कि अभिभावकों को विद्यालय की व्यवस्थाओं और शिक्षा प्रणाली से अवगत कराने के लिए 16 मार्च 2026 को सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक ओपन हाउस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें शहर के सभी अभिभावकों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान अभिभावक विद्यालय की सुविधाओं, शिक्षण पद्धति और गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर पर अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई है।विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण, प्रशिक्षित व अनुभवी शिक्षक तथा बस सुविधा उपलब्ध है। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि सही वातावरण और उचित मार्गदर्शन मिलने पर बच्चे न केवल पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं, बल्कि आगे चलकर समाज के जिम्मेदार नागरिक भी बनते हैं।प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभिभावक मोबाइल नंबर 9993215535 और 9179113606 पर संपर्क कर सकते हैं या भेविन माइंड स्कूल, गंगा सागर, बरबड़ रोड, रतलाम स्थित विद्यालय परिसर में आकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।प्रेस वार्ता के दौरान अकादमी हेड डॉली भटनागर और डायरेक्टर श्रीमती अलका श्रीनिवास सिंह सहित स्टाफ उपस्थित रहा ।

More From Author

जब तक सूरज चांद रहेगा माधव तेरा नाम रहेगा माधवराव सिंधिया अमर रहे अमर रहे के नारों से गूंजा मंडी प्रांगण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories