
डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े हर्षोल्लाह के साथ मनाई गई । इस अवसर पर बड़ोद नाका आलोट से वाहन रैली के रूप में समाजजन नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे रास्ते भर में भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया,भाजपा नेता नंदन राज जैन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अभिनव निगम, महिला कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारी संजू भाटी आदि के साथ विभिन्न सामाजिक धार्मिक संगठनों द्वारा भी पुष्प वर्षा कर चल समारोह का स्वागत सम्मान किया गया।

इसके बाद तहसील परिसर में बाबा साहब की मूर्ति पर माल्या अर्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई और दीप प्रज्वलित किया गया उसके बाद संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए आलोट एसडीएम रचना शर्मा द्वारा बाबा साहब के जीवन के बारे में उनके संघर्ष के बारे में बताया।

साथ ही कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित मुख्य वक्ता और आलोट अधिवक्ता डॉ योगेंद्र सिंह जादौन द्वारा बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य किया वे व्यक्ति ना होकर एक विचारक थे उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण की पारीकल्पना की थी कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि बाबा साहब के दिए गए संदेशों को हमें आत्मसात करना चाहिए उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने उनकी जन्मस्थली महू में एक भव्य स्मारक का निर्माण कराया हे वही कार्यक्रम को पूर्व जिला योजना समिति सदस्य अनिल भरावा ने भी संबोधित करते हुए बताया कि बाबा साहब ने दलित ,पिछड़ों, महिलाओं,तथा समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया हे उन्होंने छुआछूत एवं भेदभाव को समाप्त कर सामाजिक उत्थान के लिए कार्य किया।
कार्यक्रम में करणी सेना के अध्यक्ष दादू सिंह सिसोदिया द्वारा भी सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया वही आजक्स संघ के बद्रीलाल परिहार,कालूराम मालवीय, शंकर लाल सरवानिया , अवध सिंह अहिरवार
जन अभियान समिति से हेमंत निगम भीम आर्मी के अध्यक्ष विक्रम नावटिया राजकुमार मालवीय, मुकेश सोलंकी, शंभू लाल गहलोत विनोद सिसोदिया मोहनलाल डांगी, विक्रम वर्मा, प्रभु लाल डांगी ,प्रभु लाल परमार, रामचंद्र चौहान राज कुमार मालवीय आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन आनंद चावला द्वारा किया गया ओर आभार लक्ष्मण माल द्वारा किया गया