जनकल्याण हेतु सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन 23 अप्रैल से 29अप्रैल तक।

रतलाम के फोरलेन स्थित इप्का लेबोरेटरी लिमिटेड के सामने श्री नित्यानंद गौशाला आश्रम, अमलेटा फंटा पर जनकल्याण हेतु सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

कथा *समर्थ महाप्रभु 1008 अवधूत श्री नित्यानंद बापजी व समर्थ अवधूत 1008 श्री राजानंद जी बापजी के प्रिये कृपा पात्र लाड़ले परमपूज्य अवधूत श्री विश्वानंद जी बापजी* के पावन सानिध्य में होगी। कथा व्यास पीठ से परम श्रद्धेय गो भक्त पंडित महेश जी पांडे की मुखारविंद से  कथा का रसपान किया  जाएगा श्री मद्भागवत महापुराण कथा 23 अप्रैल
से 29 अप्रैल तक दोपहर 11 बजें से 4 बजें तक तत्पश्चात महाआरती उसके बाद महाप्रसादी होगी

– *भव्य कलश यात्रा*: 23 अप्रैल, गुरुवार को सुबह 7:30 बजे अमलेटा से बैंड बाजों के साथ कथा स्थल तक निकलेगी

*कथा समापन*: 29 अप्रैल को कथा के साथ विशाल महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

श्री नित्यानंद गौशाला आश्रम भक्त मंडल सभी गुरुभक्तों  रतलाम , अमलेटा, धोसवास, बांगरोद, सेजावता सहित आसपास के सभी ग्रामवासियों और भक्तजनों से कलश यात्रा एवं कथा में सपरिवार पधारकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।

More From Author

संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *