
https://se.census.gov.in/ सीधे लिंक पर जाकर जनगणना फॉर्म घर बैठे जमा करे

रतलाम 18 अप्रैल( न्यूज एस एस आर ) जनगणना निदेशालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम चरण ” मकान सूचीकारण एवं मकानों की गणना” के अंतर्गत जिले में स्व गणना 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चल रही है।
प्रत्येक नागरिक अपने घर बैठे आसानी से https://se.census.gov.in/ लिंक से फॉर्म भरकर “स्व-गणना” सुविधा का लाभ उठा सकता है। स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा जनगणना प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सुविधा के माध्यम से नागरिक बिना किसी फील्ड कर्मी के घर आए, स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी सुरक्षित रूप से दर्ज कर सकते हैं।
जिले में एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव,तहसीलदार रतलाम ग्रामीण श्री आशीष उपाध्याय ने स्व गणना पोर्टल पर स्वयं का प्रारंभिक पंजीकरण किया।