नारीशक्ति वंदन संशोधन बिल का विरोध कर कांग्रेस ने देश की महिलाओं का अपमान किया ।—— श्री मति रीना भरावा

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी सशक्तिकरण को मजबूत करने के लिए लोकसभा में महिला शक्ति वंदन बिल प्रस्तुत किया जिसका कांग्रेस एवं अन्य दलों ने इसका पुरजोर विराध कर इसे पास नहीं होने दिया काग्रेस के इस कृत्य ने नारी शक्ति को अपमानित किया हे उक्त आरोप लगाते हुए भाजपा पार्षद रीना अनिल भरावा ने बताया कि इस बिल के लोकसभा में पास होने से लोकसभा की सीटों में वृद्धि होती तथा देश के सभी राज्यों में महिलाओं को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता देश की आधी आबादी के अधिकारों और हितों की आवाज उठाने के लिए एक सशक्त नेतृत्व तैयार होता लेकिन कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष को ये रास नहीं आया ओर उन्होंने इस महत्वपूर्ण बिल का विरोध कर इसे गिरा दिया कांग्रेस परिवार वाद पर आधारित पार्टी हे उन्हें अपनी ही पार्टी में तथा देश में महिला नेतृत्व आगे बड़े उसकी चिंता नहीं हे जिसका खामियाजा आगामी चुनावों में भुगतना पड़ेगा इस कानून के पास होने से लोकसभा की सीटे 546 से बढ़कर 840 हो जाती।इस कानून के पास होने से लोकसभा एवं विधान सभा दोनों सदनों में महिलाओं को प्रयाप्त प्रतिनिधित्व मिलता जो कांग्रेस एवं विपक्षी दलों को पसंद नहीं आया समय आने पर पूरे विपक्ष को देश की नारी सजा जरूर देगी श्री मति भरावा ने आगे कहा कि मोदी जी ने लोकसभा में पूरी मजबूती से कहा की आज पूरे देश के साथ में दुखी हु उन्होंने कहा कि हम हारे नहीं हमारा आत्मबल बहुत मजबूत हे हम हर हाल में देश की आधी आबादी को उसका हक दिलाकर रहेंगे उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण में आने वाली हर रुकावट को दूर करइस संकल्प को पूरा करेंगे देश के प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति के हितों को ध्यान में रखा इसके लिए नारी शक्ति का समर्थन हमेशा उनके साथ रहेगा।

More From Author

समर्थन मूल्य की खरीदी मे हो रही परेशानी क़ो लेकर ब्लाक कांग्रेस ने लिखा जिलाधीश को पत्र।

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब: फायर शो और गंगा आरती की तर्ज पर हुई महाआरती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *