
रतलाम। ( News SSR ) । श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी का कक्षा 12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम इस वर्ष 100 प्रतिशत रहा। विद्यालय के सभी विद्यार्थी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए हैं।
प्राचार्य डॉ. रेखा शास्त्री ने बताया कि परीक्षा में कुल 119 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 12 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।विद्यालय में रिया बागरेचा ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अन्य मेधावी विद्यार्थियों में
मिलिंद राठौर — 93.4 प्रति., स्वीनी कटारिया — 93.2प्रति., निहारिका उपाध्याय — 92.8प्रति., निधि बैरागी — 92.4 प्रति., यशस्विनी मकवाना — 92.2 प्रति., निधि सोनी — 92.2 प्रति., अपूर्वा जैन — 91.8 प्रति., दक्षीजा पंवार — 91.8 प्रति., हार्दिक जैन — 90.4 प्रति., जाह्नवी पटेल — 90.4 प्रति., दिव्यांश मिश्रा — 90 प्रति., विद्यालय के 105 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष हरजीत चावला, सचिव अजीत छाबड़ा, सह सचिव हरजीत सलूजा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र वाधवा, प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा, कार्यकारिणी सदस्य सतपाल सिंह डंग एवं गगनदीप सिंह डंग सहित समिति के सदस्यों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।