रतलाम में ‘अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा’ का उत्साह, 500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया, प्रतियोगी भावना जागृत करने की पहल ।

रतलाम। ( News SSR )शहर के शास्त्री नगर स्थित अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट द्वारा कक्षा 8 वीं से 10 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए ‘अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा (ATSE) 2026’ का भव्य आयोजन किया गया।

इस परीक्षा में रतलाम शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से 500 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों में भी परीक्षा को लेकर विशेष उत्सुकता और उत्साह देखने को मिला।
परीक्षा का आयोजन सुबह 10:00 बजे रिपोर्टिंग के साथ प्रारंभ हुआ, जिसके बाद 10:30 बजे से 11:30 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दी। परीक्षा समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों को उत्तर कुंजी (Answer Key) उपलब्ध करवाई गई, ताकि वे अपने प्रश्नपत्र का स्वयं विश्लेषण कर सकें और अपनी तैयारी का स्तर समझ सकें।


परीक्षा के बाद विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए कैरियर मार्गदर्शन, मोटिवेशन एवं भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। संस्थान की टीम द्वारा विद्यार्थियों को प्रतियोगी माहौल, अध्ययन की रणनीति और भविष्य की तैयारी के प्रति प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के मन में प्रतियोगी भावना (Competitive Spirit) को विकसित करना है, ताकि आने वाले समय में वे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकें और उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।


इस सफल आयोजन में संस्थान की पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके कारण कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परीक्षा के उपरांत विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए स्वल्पाहार (नाश्ते) की भी व्यवस्था की गई, जिसकी सभी ने सराहना की।
संस्थान द्वारा बताया गया कि प्रतिभा खोज परीक्षा के परिणाम शीघ्र घोषित किए जाएंगे। प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को डिजिटल टैबलेट, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को स्मार्ट वॉच एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को डिजिटल नोटपैड पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया जाएगा। साथ ही परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित और प्रोत्साहित किया जाएगा।
संस्थान के अनुसार, ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति जागरूकता बढ़ती है और उनमें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास विकसित होता हैं ।

More From Author

गच्छाधिपति आचार्यदेव श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा आदि ठाणा- का भव्य मंगल प्रवेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories