प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ावदा को एन क्यू ए एस सर्टिफिकेशन मिला।

रतलाम दिनांक 5 जून।( News SSR) ।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संध्या बेलसरे ने बताया कि स्वास्थ्य संस्थानों में प्रदान की जा रही सेवाओं की गुणवत्ता के संबंध में राज्य स्तरीय दल एवं राष्ट्रीय दल द्वारा निरीक्षण किया जाता है और इस आधार पर उच्च गुणवत्तायुक्त सेवाएं प्रदान करने वाली संस्थाओं को नेशनल हेल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर द्वारा नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस का सर्टिफिकेशन प्रदान किया जाता है। इस क्रम में रतलाम जिले में जावरा विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बडावदा को 92.08 प्रतिशत अंक प्राप्त किए जाने के आधार पर नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस का सर्टिफिकेशन प्रदान करने के लिए क्वालिफाइड घोषित किया गया है। स्वास्थ्य केंद्र की इस उपलब्धि पर सभी अधिकारी कर्मचारियों ने केंद्र पर कार्यरत चिकित्सा अधिकारी एवं स्टाफ को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

More From Author

रतलाम में ‘अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा’ का उत्साह, 500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया, प्रतियोगी भावना जागृत करने की पहल ।

पर्यावरण दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष को भेंट किया पूर्व महापौर एवं इंदौर ग्रामीण के प्रभारी शैलेंद्र डागा ने तुलसी का पौधा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories