
रतलाम,22 जून । ( News SSR )भाजपा 23 जून को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) मनाएगी । इस अवसर पर 80 फीट रोड, रतनपुरी, रतलाम स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान में
माल्यार्पण कार्यक्रम होगा । जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि माल्यार्पण कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय,महापौर प्रहलाद पटेल , रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा की उपस्थिति में प्रातः 10 बजे होगा ।