भारत आदिवासी पार्टी की महा रैली एवं ज्ञापन प्रदर्शन 24 जून को, सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार करेंगे नेतृत्व…

सैलना ।( News SSR )भारत आदिवासी पार्टी द्वारा आदिवासी किसानों, ग्रामीणों एवं आम जनता से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर 24 जून 2026, बुधवार को सुबह 11 बजे रतलाम कलेक्टर कार्यालय पर विशाल रैली एवं ज्ञापन प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस आंदोलन का नेतृत्व सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार करेंगे।

पार्टी ने जिलेभर के किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं आम नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।

विधायक कमलेश्वर डोडियार ने बताया कि आदिवासी अंचल के किसान खाद एवं बीज की खरीदी के दौरान अधिकारियों की कथित मिलीभगत के कारण लूट और ठगी का शिकार हो रहे हैं। इसके अलावा वन विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा आदिवासी किसानों के साथ दमनात्मक और आतंकित करने वाला व्यवहार किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में व्यापक असंतोष व्याप्त है।

उन्होंने कहा कि जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता नहीं होने से आमजन, किसान एवं वाहन चालक परेशान हैं। वहीं गांवों की जर्जर सड़कों के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इन समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।

इन सभी मुद्दों के विरोध में भारत आदिवासी पार्टी द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से विशाल रैली निकालकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

पार्टी की मांग है कि किसानों और ग्रामीणों से जुड़े इन गंभीर मामलों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए तथा दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

विधायक कमलेश्वर डोडियार ने कहा कि यह आंदोलन आदिवासी समाज, किसानों और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई है। यदि समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं किया गया तो भारत आदिवासी पार्टी जनहित में आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप देने के लिए बाध्य होगी।

More From Author

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अजय सिंह (राहुल भैया) आज 22 जून को आएंगे रतलाम, कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

भाजपा 23 जून को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) मनाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories