
रतलाम। ( News SSR )इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में रतलाम जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन वाको इंडिया द्वारा किया गया, जिसमें देशभर के 23 राज्यों से 2500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की टीम से 83 खिलाड़ियों ने सहभागिता की, जिसमें प्रदेश के खिलाड़ियों ने कुल 14 पदक प्राप्त किए। इनमें 1 स्वर्ण, 3 रजत एवं 10 कांस्य पदक शामिल रहे।
रतलाम जिले के डिफेंस कराते अकैडमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अकैडमी के खिलाड़ी केशवी वर्मा (21 किलोग्राम वर्ग) एवं हर्ष गुर्जर (+69 किलोग्राम वर्ग) ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अर्जित किए।
आराध्या शर्मा एवं सुरभि सेठिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर पांचवां स्थान प्राप्त किया।
रतलाम जिले की इस उपलब्धि पर एमेच्योर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के अध्यक्ष विनोद सांडवले एवं प्रदेश महासचिव आशुतोष दादीच, जिला किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष शुभम तलोदिया सचिव जितेंद्र राठौर एवं डिफेंस कराटे प्रशिक्षण संस्थान के अध्यक्ष जयेश राठौर द्वारा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मध्य प्रदेश टीम में रतलाम जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए सूरज केसरी कोच के साथ खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।
आकांक्षा यादव प्रतियोगिता में निर्णायक (रेफरी) की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर यतेंद्र भारद्वाज, चिराग असरानी, शुभम चौहान, पायल योगी, शिव आदित्य सिंह, जीवन साहू, शुभम खराड़ी, नकुल खरोल,शेख शरीफ उद्दीन, , केशव गुर्जर, राजवर्धन सिंह राठौड़, तन्नू पांचाल, आशुतोष प्रजापत, श्रद्धा तलोदिया एवं प्रकाश गुर्जर ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।